- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Will Be Celebrated In Indo Pak Border In Rajasthan
Chhatrapati Shivaji Maharaj: भारत-पाक बॉर्डर पर मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती, जोर-शोर से होगा आयोजन
छत्रपति शिवाजी महाराज का वास्तविक इतिहास केवल महाराष्ट्र के शिवप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को पता होना चाहिए। इसलिए इस बार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का भव्य आयोजन भारत-पाक बॉर्डर पर किया जा रहा है।
- Written By: प्रिया जैस

छत्रपति शिवाजी जयंती उत्सव (सौजन्य-सोशल मीडिया, नवभारत)
पुणे: छत्रपति शिवजाी महाराज की जयंती जल्द ही 19 फरवरी को महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई जाएगी। लेकिन ये सिर्फ महाराष्ट्र में सीमित न रहते हुए इस बाद राज्य के बाहर भी मनाई जाने वाली है, जिसके लिए लोगों में काफी उत्साह है। छत्रपति शिवाजी महाराज का वास्तविक इतिहास केवल महाराष्ट्र के शिवप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को पता होना चाहिए।
साथ ही, छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों से हमारे देश के सैनिकों को भी प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से इस वर्ष सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के जवानों के साथ शिवजयंती को सीमावर्ती क्षेत्र में मनाया जाएगा। मराठा टाइगर फोर्स द्वारा हर वर्ष अलग-अलग राज्यों में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का आयोजन किया जाता है।
भारत पाक सीमा पर होगा आयोजन
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 22 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित श्री तनोट राय माता मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ शिवजयंती के ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया है। इस बारे में मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष और राजस्थान शिवजयंती उत्सव समिति के उत्सव प्रमुख संदीप लहाने पाटील ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
सुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Pune Rain: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बेमौसम बारिश का तांडव, सड़कों पर जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुणे के वैष्णवी हगवणे केस में बड़ा फैसला, IPS अधिकारी अमिताभ गुप्ता और सुपेकर को क्लीन चिट
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इस अवसर पर संतोष शिंदे (प्रवक्ता, संभाजी ब्रिगेड, राजस्थान शिवजयंती उत्सव समिति सदस्य), शरद लोंढे पाटील (सह-उत्सव प्रमुख, राजस्थान शिवजयंती उत्सव समिति), अनिल मोरे (राजस्थान शिवजयंती उत्सव समिति सदस्य), महेश टेडे पाटील, विजयराव काकडे (भारत क्रांति मिशन प्रमुख), विजय आप्पा बराटे, विशाल लहाने पाटील, रमेश पाटील, यशवंत जगताप, व्यंकटेश देशमुख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मराठा संघ की उतपत्ति करने वाले शिवाजी महाराज
शिवाजी प्रथम (19 फरवरी 1630 – 3 अप्रैल 1680) एक भारतीय शासक और भोंसले राजवंश के सदस्य थे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने बीजापुर सल्तनत से अपना स्वतंत्र राज्य बनाया जिसने मराठा संघ की उत्पत्ति की। अपने जीवनकाल में शिवाजी ने मुगल साम्राज्य, गोलकुंडा सल्तनत, बीजापुर सल्तनत और यूरोपीय औपनिवेशिक शक्तियों के साथ गठबंधन और शत्रुता दोनों में भाग लिया।
Chhatrapati shivaji maharaj jayanti will be celebrated in indo pak border in rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














