Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chaskaman Dam में नौका सेवा हुई शुरू; वाडा-साकुर्डी और आसपास के लोगों को बड़ी राहत

Pune Dam News: चास कमान बांध क्षेत्र में नई नौका सेवा शुरू होने से वाडा-साकुर्डी और आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिली। अब सुरक्षित और सुगम आवागमन संभव होगा, जिससे पर्यटन व व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 24, 2025 | 03:05 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Dam Boat Service: चास कमान बांध क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना इंतजार अब समाप्त हो गया है। खेड़ तहसील के हुतात्मा राजगुरु जलाशय में बहुप्रतीक्षित नई लॉन्च सेवा यानि नौका सेवा रविवार को शुरू कर दी गई है।

इस सेवा का विधिवत लोकार्पण पूर्व विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के हाथों संपन्न हुआ. इस नई नौका प्राप्त होने से वाडा-साकुर्डी और आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए आवागमन अब सुरक्षित और सुगम हो गया है। चास कमान बांध के निर्माण के कारण खेड़ तहसील का पश्चिमी भाग दो हिस्सों में बंट गया था।

वाडा, साकुर्डी, कहू, कोयाली, माजगांव, देवोशी और औदर जैसे कई गांव जलाशय के विशाल जलभराव के कारण एक-दूसरे से कट गए थे। पिछले कई वर्षों से यहाँ के ग्रामीणों को जून से अप्रैल तक आवाजाही के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी नावों का सहारा लेना पड़ता था. मानसून के दौरान यह सफर और भी खतरनाक हो जाता था।

यह भी पढ़ें:-सुविधा : PMPML का प्रदूषण नियंत्रण और यात्री क्षमता बढ़ाने पर जोर गर्मियों में दौड़ेंगी ‘डबल डेकर’

विकास-पर्यटन को मिलेगी गति

नई नौका सेवा शुरू होने से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि परिवहन खर्च में भी कमी आएगी। लोकार्पण के अवसर पर दिलीप मोहिते पाटिल के साथ जिला दूध संघ के संचालक अरूण चांभारे, युवासेना तहसील प्रमुख मृण्मय काले और साकुर्डी की सरपंच रोहिणी गवारी आदि ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों का मानना है कि इस सेवा से स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।

Chas kaman dam boat service launched wada sakurdi relief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 02:54 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाणे में ट्रैवलर चेक के नाम पर 20,000 डॉलर की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर केस दर्ज

2

ठाणे में सौतेली मां की हत्या का आरोपी बेटा बरी, पारिवारिक विवाद में 5 साल पहले गई थी महिला की जान

3

पनवेल और बदलापुर के बीच अब सफर होगा आसान, NHAI ने 14 किमी के नए कनेक्टिंग रोड को दी मंजूरी

4

सुविधा : PMPML का प्रदूषण नियंत्रण और यात्री क्षमता बढ़ाने पर जोर गर्मियों में दौड़ेंगी ‘डबल डेकर’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.