चाकण औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक और गड्ढों पर प्रशासन सख्त, 25 अगस्त से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Maharashtra Traffic News: चाकण औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और जर्जर सड़कों की समस्या से निपटने के लिए पुणे जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। 25 अगस्त से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
Administration cracks down on traffic issues and potholes in Chakan industrial area
जितेंद्र डुडी जिलाधिकारी पुणे, विनय कुमार चौबे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Chakan Industrial Area Traffic Action: चाकण औद्योगिक क्षेत्र में भीषण ट्रैफिक जाम, जर्जर सड़कों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी की अध्यक्षता और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करते हुए सख्त समय-सीमा निर्धारित की गई है।

बैठक में विधायक बाबाजी काले, पीएमआरडीए, एमआईडीसी, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के अनुसार चाकण की समस्याओं को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिससे विभागों के बीच समन्वय की कमी को दूर किया जा सके।

ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई

चाकण क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों के गड्ने पूरी करने का निर्देश दिया गया है। काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

सड़कों पर अवैध पार्किंग भी बैन

सड़कों पर खड़े होने वाले भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए शुक्रवार से 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू होगी। तलेगांव से भंडारा डोंगर क्षेत्र की उपलब्ध जमीनों का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Administration cracks down on traffic issues and potholes in Chakan industrial area
BMC की बैठकें अब होंगी पूरी तरह पेपरलेस, 42.77 लाख रुपये सालाना में लागू होगा डिजिटल सिस्टम

25 अगस्त से एक महीने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

सड़क किनारे अवैध टपरियों, स्टॉलों और गोदामों की सूची तैयार कर नोटिस दिए जा रहे हैं। 25 अगस्त से एक महीने का विशेष अभियान चलाकर बिना किसी राजनीतिक दबाव के अतिक्रमण हटाया जाएगा।

पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे और जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने विश्वास जताया कि विभिन्न सरकारी विभागों के प्रभावी समन्वय और इन योजनाओं के क्रियान्वयन से चाकण क्षेत्र में जल्द ही जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com