महाराष्ट्र के इस ज्योतिर्लिंग तक पहुंचना होगा आसान! कर्जत से भीमाशंकर के लिए 650 करोड़ का रोपवे प्रस्ताव

Bhimashankar Ropeway Project: महाराष्ट्र के भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तक पहुंच आसान बनाने के लिए कर्जत से 650 करोड़ रुपये का रोपवे प्रस्तावित है। जानें इसकी क्षमता, योजना और मंजूरी की स्थिति।
Bhimashankar Jyotirlinga Ropeway Project Maharashtra
रोपवे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कर्जत से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तक पहुंचने के लिए 650 करोड़ का रोपवे प्रस्तावित है।

  • प्रस्तावित इस नए रोपवे की क्षमता एक बार में 144 यात्रियों की होगी।

  • इस प्रोजेक्ट के निर्माण से पेड़ों की कटाई और न्यूनतम जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता है।

Karjat To Bhimashankar Ropeway: देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाराष्ट्र के प्रसिद्ध भीमाशंकर मंदिर तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए आसान हो सकता है। दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित भीमाशंकर मंदिर तक पहुंचने के लिए कर्जत से रोपवे शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

करीब 650 करोड़ रुपये की लागत वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साकार होने पर श्रद्धालु सड़क मार्ग के अलावा रोपवे के जरिए भी आसानी से भगवान शिव के दर्शन के लिए भीमाशंकर पहुंच सकेंगे।

मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य

पुणे जिले में स्थित भीमाशंकर मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने रोपवे के प्रस्ताव की जानकारी भीमाशंकर मंदिर के दौरे के दौरान दी। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कर्जत से भीमाशंकर तक रोपवे शुरू करने की योजना का जिक्र किया। इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को अभी महाराष्ट्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

एक बार में 144 यात्रियों की क्षमता

प्रस्तावित रोपवे की सबसे खास बात इसकी यात्री क्षमता है। योजना के मुताबिक, इसमें एक बार में कुल 144 यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था होगी। इसमें आने और जाने, दोनों दिशाओं में एक साथ 72-72 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखने का प्रस्ताव है। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कम समय में मंदिर तक पहुंचाने और वापस लाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल मुंबई से जाने वाले शिवभक्तों को 100 किमी से ज्यादा घूमकर कर मंदिर तक जाना पड़ता है।

Bhimashankar Jyotirlinga Ropeway Project Maharashtra
CNG Price Hike Mumbai: मुंबई में फिर महंगे हुए सीएनजी के दाम, ऑटो-टैक्सी का सफर भी होगा महंगा?

पेड़ों की कटाई और जमीन अधिग्रहण की जरूरत कम

परियोजना को तैयार करते समय पर्यावरण और आसपास के प्राकृतिक क्षेत्र को होने वाले नुकसान को कम रखने पर भी जोर दिया गया है। वलसे पाटिल के मुताबिक, रोपवे के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की जरूरत नहीं पड़ेगी और जमीन का अधिग्रहण भी न्यूनतम होगा। इस तरह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली सब-कमेटी के सामने रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

Bhimashankar Jyotirlinga Ropeway Project Maharashtra
छठ पूजा बयानबाजी के बीच राज ठाकरे की MNVS का खुला संदेश, कल्याण में लगे पहले मराठी वाले बैनरों से गरमाई सियासत

निर्माण कार्य के दौरान बंद हो सकते हैं मंदिर के कपाट

दूसरी ओर, भीमाशंकर मंदिर में विकास कार्यों का अगला चरण भी शुरू होने की तैयारी है। निर्माण कार्य के दौरान यदि सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से जरूरी हुआ तो मंदिर प्रशासन कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा सकता है। वलसे पाटिल ने भक्तों से अपील की है कि ऐसी स्थिति बनने पर वे प्रशासन का सहयोग करें।