बारामती, दौंड और इंदापुर के लोगों के लिए खुशखभर, बारामती में खुलेगा एडीएम कार्यालय, पुणे आने की जरूरत होगी कम

ADM Office Approval: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के तहत बारामती में नए अपर जिलाधिकारी कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। बारामती, दौंड और इंदापुर तहसीलों के कार्यों में सुविधा होगी।
Chandrashekhar Bawankule new ADM office
चंद्रशेखर बावनकुलेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Baramati Daund Indapur Revenue Administration Update: पुणे जिले की बारामती, दौंड और इंदापुर तहसीलों के नागरिकों के लिए प्रशासनिक और राजस्व संबंधी कार्यों को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने बारामती में नए अपर जिलाधिकारी (ADM) कार्यालय की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा 22 सितंबर 2026 को आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

समय और धन की होगी बचत

इस निर्णय की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि इस नए प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को राजस्व सेवाएं अपने घर के पास आसानी और त्वरित गति से उपलब्ध होंगी।

नागरिकों को छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए अब जिला मुख्यालय पुणे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और आर्थिक संसाधनों की बड़ी बचत होगी।

Chandrashekhar Bawankule new ADM office
पुणे में डीजे के बाद अब ढोल-ताशा पथकों पर भी शिकंजा, 120 जगहों पर लगेगी डेसीबल मशीन, सीमा लांघी तो सीधे FIR

प्रशासनिक विकेंद्रीकरण को बढ़ावा

प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की नीति के तहत शुरू होने वाले बारामती एडीएम कार्यालय का अधिकार क्षेत्र तीन तहसीलों, बारामती, दौंड और इंदापुर तक विस्तारित रहेगा। इस कदम से स्थानीय स्तर पर राजस्व अपीलों, भूमि मामलों और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के समाधान में तेजी आएगी।

पुणे जिला मुख्यालय पर घटेगा कार्यभार

बारामती में नया एडीएम कार्यालय अस्तित्व में आने के बाद अब पुणे स्थित मूल अपर जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में कुल 11 तहसीलें रह जाएंगी। इससे न केवल पुणे जिला मुख्यालय पर काम का अत्यधिक दबाव कम होगा, बल्कि मामलों के निपटारे में भी पारदर्शिता और गति आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com