Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे फेस्टिवल में मना आजादी का अमृत महोत्सव

  • By सुधीर देशमुख
Updated On: Sep 06, 2022 | 03:21 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: 34वें पुणे फेस्टिवल (Pune Festival) में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों (Cultural Programs) के माध्यम से मनाया गया। श्री गणेश कला-क्रीडा रंगमंच पर हुए इस कार्यक्रम में 160 से अधिक कलाकार शामिल हुए।

इस समय हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के हिरो रहे मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे इन क्रांतिवीरों के बलिदान को संगीतमय प्रस्तुती के माध्यम से बयान किया गया। इस समय नृत्य, संगीत और अभिनय की बेहतरीन प्रस्तुती हुई। इसके अलावा लोकमान्य तिलक, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत विभिन्न क्रांतिकारी और सत्याग्रहियों को भी याद किया गया। ‘भारत माता की जय’ की घोषणाओं से पूरा परिसर गूंज उठा।

अशोक हांडे को किया गया सम्मानित 

आकर्षक संगीत और नेत्रदीपक रोशनी में पेश हुए कार्यक्रम को देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। पुणे फेस्टिवल के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के हाथों अशोक हांडे को सम्मानित किया गया। इस समय मीरा कलमाडी, राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश बागवे, कांग्रेस नेता एड. अभय छाजेड, पुणे फेस्टिवल के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, मुख्य संयोजक डॉ. सतीश देसाई, काका धर्मावत, मोहन  टिल्लू आदि उपस्थित थे।  

सम्बंधित ख़बरें

Pune Land Scam की जांच पर सवाल, बार-बार समय बढ़ाने से विपक्ष का सरकार पर हमला

Pune: रहाटणी-कालेवाड़ी में बदले सियासी समीकरण, विपक्ष की एकजुटता से भाजपा की बढ़ी चिंता

Maharashtra Government का ऐतिहासिक फैसला, पुणे जिले के एमएसएमई के लिए खुले नए अवसर

Pune Municipal Election में ‘जीरो टॉलरेंस’, 20 आपराधिक उम्मीदवारों पर 24 घंटे नजर

हेमा मालिनी का ‘यशोदा कृष्ण’

मशहूर अभिनेत्री, नृत्यांगना और सांसद और पुणे फेस्टिवल की पैट्रन हेमा मालिनी ने फेस्टिवल के तहत ‘यशोदा कृष्णा’ सादर कर रसिकों का मन मोह लिया। हेमा मालिनी के नाट्य विहार कला केंद्र की ओर से इस बैले की निर्मिती की गई है। इस प्रस्तुती में उन्हें 50 सहयोगी कलाकारों ने साथ दी। इस रंगारंग प्रस्तुती में शब्द, सूर, ताल का अनोखा संगम दिखाई दिया। रंगमंच पर हर क्षण बदने वाले प्रसंगों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिवंगत संगीतकार रवींद्र जैन के शब्दों और सूरों से सजे इस इस बैले का पार्श्वगायन मशहूर गायक सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ती, रूपकुमार राठोड, पामेला जैन और रवींद्र जैन द्वारा किया गया है। नृत्य निर्देशन भूषण लखांद्री ने किया था।

 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

पुणे फेस्टिवल के तहत मैट पर हुई कुश्ती प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के आकर्षण का केंद्रबिंदू रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वजन गुटों में कुल 135 पहलवान शामिल हुए। प्रतियोगिता को खेल प्रेमियों का जमकर प्रतिसाद प्राप्त हुआ। पहवानों के बीच हुई कुश्ती की जंग में विभिन्न नये पैंतरे देखने को मिले।प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में पुणे फेस्टिवल खेल प्रतियोगिताओं के समन्वयक प्रसन्न गोखले, विजय चौधरी और चेतन मांगडे उपस्थित थे।

ये रहे विजेता

प्रथम विजेताओं के नाम इस तरह है (ब्रैकेट में वजन) – संस्कार जाधव (35 किलो), बजरंग शिरसाट (41 किलो), आशीष कदम (48 किलो), ऋषिकेश घुगे (55 किलो), भूषण चोर (65 किलो), रमेश चव्हाण (70 किलो), पवन गाडे (74 किलो), ऋत्विक सूल (86 किलो), साहिल मोहोल (97 किलो), नितिन जाधव (130 किलो)

Azadi ka amrit mahotsav celebrated at pune festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2022 | 03:21 PM

Topics:  

  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.