Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: सेना एकमात्र जगह जहां भेदभाव नहीं, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं के पहले कैडेट ने किया दावा

राष्ट्रीय स्तर की एथलीट और राज्य स्तर की वादकर्ता (डिबेटर) रितुल और उनके पुरुष समकक्ष प्रिंस कुमार सिंह कुशवाहा ने बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम ‘युगांतर 2047' में 3,000 स्कूली छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 28, 2025 | 05:18 PM

सेना एकमात्र जगह है जहां भेदभाव नहीं। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: बटालियन कैडेट कैप्टन रितुल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में महिलाओं को दाखिला देने के सितंबर 2021 के फैसले पर कहा कि शुरू में अनिश्चितता और असहजता थी, लेकिन संस्था ने हमें खुद को इसके अनुरूप ढालने और अद्यतन करने में मदद की। राष्ट्रीय स्तर की एथलीट और राज्य स्तर की वादकर्ता (डिबेटर) रितुल और उनके पुरुष समकक्ष प्रिंस कुमार सिंह कुशवाहा ने बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम ‘युगांतर 2047′ में 3,000 स्कूली छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

रितुल ने बताया कि मैं हरियाणा से हूं और यहां सेना में शामिल होना बहुत गर्व की बात मानी जाती है। जब मैंने एनडीए में महिलाओं के लिए अवसर के बारे में पढ़ा, तो मुझे लगा कि यही मेरा रास्ता है। मेरे परिवार को इस निर्णय पर बहुत गर्व है। उनकी खुशी देखकर मेरा संकल्प और मजबूत हुआ। एनडीए की महिला कैडेट के पहले बैच की सदस्य के रूप में रितुल ने माना कि 75 वर्षों तक केवल पुरुषों को प्रशिक्षित करने वाले संस्थान में महिलाओं को शामिल करना न केवल कैडेटों के लिए बल्कि प्रशिक्षकों और अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव जरुर था।

प्रशिक्षण मॉड्यूल और व्यवस्था को समायोजित किया गया

उन्होंने बताया कि शुरू में अनिश्चितता और असहजता थी, लेकिन मैंने पिछले तीन वर्षों में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा है। अकादमी ने हमें पूरी तरह सिस्टम का हिस्सा बनाने के लिए खुद को ढालने और अद्यतन करने में मदद की। शारीरिक अंतरों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण मॉड्यूल और व्यवस्था को समायोजित किया गया। इन बदलावों को निर्बाध रूप से लागू किया गया है।”

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

लड़कियां इसमें शामिल होने से हिचकिचा जरुर सकती हैं

रितुल ने बताया कि कई लड़कियां इसमें शामिल होने से हिचकिचा जरुर सकती हैं, क्योंकि 75 वर्षों तक यह केवल पुरुषों की अकादमी थी। लेकिन हमारे बैच के साथ यह बदल गया और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि सेना ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां कोई भेदभाव नहीं होता। मथुरा के रहने वाले कुशवाहा ने एनडीए की चयन प्रक्रिया को देश की सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक बताया।

हर साल करीब 18 से 20 लाख छात्रो का एनडीए में आने का सपना

उन्होंने बताया कि हर साल करीब 18 से 20 लाख छात्र एनडीए में आने का सपना लेकर तैयारी शुरू करते हैं। परीक्षा में 8 से 10 लाख छात्र शामिल होते हैं। इनमें से केवल 8,000 ही लिखित परीक्षा पास कर पाते हैं। फिर एसएसबी के सबसे कठिन साक्षात्कार में केवल 300 से 350 छात्र ही पास होते हैं। इतनाही नहीं तो प्रवेश के बाद कैडेट को दुनिया के सबसे कठिन प्रशिक्षण के दौर से गुजरना पड़ता है।

‘जितना रगड़ा, उतना तगड़ा’

उन्होंने कहा, ‘‘एनडीए में हम अक्सर कहते हैं ‘जितना रगड़ा, उतना तगड़ा’….। ‘कैंप रोवर्स’ कम चुनौतीपूर्ण नहीं होता जब हमें रात को बिना सोए, बिना पानी के, बिना आराम किए, थकान के बावजूद विषम परिस्थितियों में जंगलों से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में कई बार लगता है कि अब इसे छोड़ दिया जाए।” कुशवाहा ने कहा, ‘‘लेकिन हमसे आगे बढ़ चुके वरिष्ठ सहयोगी हमारा हौसला बढ़ाते हैं और हरसंभव सहयोग करते हैं।” आगामी पासिंग आउट परेड में एनडीए से 17 महिला कैडेट का पहला बैच आने वाला है।

Army is only place where is no discrimination cadet claims that first batch of women in nda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 05:18 PM

Topics:  

  • Defense Department
  • Indian Army
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे में TCS से 2,500 कर्मचारियों को जबरन इस्तीफे का दबाव? संगठन ने उठाई आवाज

2

Pimpri Chinchwad में सक्रिय अजीत पवार, MNC Election से पहले BJP की बढ़ी चिंता

3

Pune: 126वें दीक्षांत समारोह में पाटिल ने कहा – प्राध्यापकों की भर्ती एक महीने में पूरी होगी

4

Sonam Wangchuk की गिरफ्तारी के विरोध में NCP का प्रदर्शन, सरकार पर अराजकता फैलाने का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.