Baramati Plane Crash News: रनवे से पहले गिरा विमान, शरद पवार पहुंचे घटनास्थल
Ajit Pawar News: बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक है। शुरुआती जानकारी में कोहरा और मैनुअल लैंडिंग को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शरद पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Sharad Pawar Reached The Accident Spot: महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार की बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती आ रहे थे। इस दुर्घटना ने राज्य की राजनीति को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जो उस समय नई दिल्ली में थे, सीधे बारामती पहुंचे। हेलीकॉप्टर से उतरते ही उन्होंने रनवे पर मौजूद अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विमान रनवे खत्म होने से लगभग एक किलोमीटर पहले एक गहरे इलाके में क्रैश हो गया।
परिवार का भावुक दृश्य
हादसे की खबर से पवार परिवार पूरी तरह टूट गया। घटनास्थल पर शरद पवार बेहद भावुक नजर आए। वहीं सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार को रोते हुए देखा गया। अजित पवार की असमय मौत को परिवार और पार्टी दोनों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
नागपुर हिंगना अपडेट: वार्ड नंबर 10 में नगरसेवक पद के लिए आज मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी
शिवसेना UBT के बाद अब टूटेगी शरद पवार की NCP, शिंदे के नक्शेकदम पर सुनेत्रा पवार? चौंकाने वाला खुलासा
नवभारत संपादकीय: बीजेपी के विस्तार के बीच विपक्षी रणनीति पर मंथन तेज, सियासी समीकरण बदलने के संकेत
प्लेन क्रैश की पूरी टाइमलाइन
सुबह 8:10 बजे अजित पवार Learjet 45 XR विमान से मुंबई से रवाना हुए।
सुबह 8:40 बजे विमान बारामती एयरस्ट्रिप के करीब पहुंचा, तभी तकनीकी समस्या सामने आई।
सुबह 8:46 बजे पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान गोजुबावी इलाके में एक खेत में क्रैश हो गया।
कोहरा और रनवे बनी बड़ी चुनौती
DGCA सूत्रों के अनुसार, पुणे-बारामती क्षेत्र में घना कोहरा था और विजिबिलिटी बेहद कम थी। बारामती एयरपोर्ट छोटा है और वहां ILS सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे पायलट को मैनुअल लैंडिंग करनी पड़ी। पहली लैंडिंग कोशिश रद्द हुई, दूसरी कोशिश के दौरान MAYDAY कॉल दी गई।
हादसे के बाद लगी भीषण आग
लैंडिंग के दौरान लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर विमान का संतुलन बिगड़ा और रनवे से पहले जमीन से टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ, फिर विमान में आग लग गई। आग के कारण तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन संभव नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें :- Ajit Pawar Plane Crash: राज ठाकरे का भावुक पोस्ट, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया बड़ा नुकसान
जांच जारी
हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई है। DGCA की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी।
