Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार की पार्टी में महिला नेताओं का संग्राम! रूपाली ठोंबरे और रुपाली चाकणकर में सियासी घमासान

NCP Politics: अजित पवार की एनसीपी में महिला नेताओं का विवाद बढ़ा। रूपाली पाटिल ठोंबरे ने माधवी खांडलकर की एफआईआर पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया। रुपाली चाकणकर ने सबूतों के साथ जवाब देने की बात कही।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 09, 2025 | 10:40 AM

रूपाली ठोंबरे और रुपाली चाकणकर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rupali Thombare Vs Rupali Chakankar: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो महिला नेताओं के बीच का आंतरिक संघर्ष अब और अधिक सार्वजनिक हो गया है। पार्टी की प्रवक्ता रूपाली पाटिल ठोंबरे ने उन पर माधवी खांडलकर द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने यह सवाल भी किया है कि क्या यह मामला किसी के राजनीतिक दबाव या निर्देश पर दर्ज कराया गया है।

इस विवाद ने पार्टी के भीतर रूपाली ठोंबरे पाटिल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर के बीच चल रहे टकराव को और बढ़ा दिया है। क्योंकि इस मामले में इससे पूर्व रूपाली ठोंबरे पाटिल को पार्टी की तरफ से नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब मांगा गया था।

रूपाली ठोंबरे ने उठाए सवाल

रूपाली ठोंबरे पाटिल ने माधवी खांडलकर के इस आरोप पर सीधे तौर पर सवाल उठाया है कि उन्होंने गुंडे भेजकर उन्हें मारा-पीटा था। उन्होंने पूछा है कि माधवी खांडलकर किसके कहने पर बोल रही हैं और एफआईआर दर्ज कराने के बाद उन्होंने बयान से यू-टर्न क्यों लिया।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में फडणवीस-शाह की गुप्त बैठक, राकां के विलय की अटकलों को मिला जोर

NCP विलय पर CM फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फैसला होने दें फिर बोलेंगे, सुनेत्रा पवार पर भी कही बड़ी बात

अजित पवार विमान हादसा नहीं साजिश! संदेह के घेरे में ये 3 संदिग्ध नाम, रोहित पवार ने किया बड़ा खुलासा

प्लास्टिक बोतल का पानी क्यों नहीं पीते थे अजित पवार? पहले से था साजिश का अंदेशा! रोहित का चौंकाने वाला दावा

माधवी खांडलकर ने पहले फेसबुक लाइव के जरिए रूपाली पाटिल ठोंबरे पर उन्हें गुंडों से पिटवाने का गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन बाद में माधवी खांडलकर ने इस आरोप से यू टर्न लेते हुए कहा था कि यह सब किसी राजनीतिक दबाव के कारण हुआ था।

सबूतों के साथ जवाब दूंगीः चाकणकर

फलटण की महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्हीं की पार्टी की नेता रूपाली ठोंबरे पाटिल ने उनके खिलाफ आंदोलन किया था और आवाज उठाई यी विपक्ष द्वारा भी उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें:- शरद पवार ने बताया कौन जीतेगा बिहार चुनाव, बोले- अगर NDA हारी तो मुझे हैरानी नहीं होगी

इस मामले में जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली वाकणकर से पूछा गया त उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जो भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं, यह उन सभी का सबूती के साथ जवाब देगी।

शनिवार सुबह से ही पुणे के शिवाजी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अजित पवार की अध्यक्षता में पुणे जिले के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के संबंध में बैठकें चल रही है, और इसी दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर ने अजित पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ही जब उनस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह बयान दिया।

Ajit pawar ncp women leaders rupali thombare rupali chakankar dispute fir controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 10:40 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • NCP
  • Pune
  • Rupali Chakankar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.