Mumbai News: मुंबई राकां ने बाणगंगा में किया ‘दादा’ की अस्थियों का विधिवत विसर्जन

Ajit Pawar Ashes Immersion: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मुंबई इकाई ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियों का बाणगंगा तालाब में श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया।
Banganga Mumbai
NCP leaders tribute (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Banganga Mumbai: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) की मुंबई इकाई ने सोमवार को दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियों का दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर स्थित बाणगंगा तालाब में विधिवत विसर्जन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से “अमर रहें… अमर रहें… अजीतदादा अमर रहें” के नारों के साथ अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। पूरा वातावरण शोक और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व मंत्री नवाब मलिक, कार्यकारी अध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे और सिद्धार्थ कांबले, विधायक सना मलिक शेख तथा पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी प्रमुख रूप से शामिल थे।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संतोष धुवाली, संजय तटकरे और नरेंद्र राणे, मुंबई उपाध्यक्ष कप्तान मलिक, जिला अध्यक्ष महेंद्र पानसरे, अजय विचारे, इंद्रपाल सिंह और सुरेश भालेराव के साथ महिला विंग की अध्यक्ष आरती सालवी, कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा तुपे, ओबीसी प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष बबन मदने, सहकार प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष नंदकुमार काटकर, मुंबई महासचिव दीपक पारडीवाला समेत प्रदेश, मुंबई और तालुका स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना

कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस दौरान अजीत पवार के सार्वजनिक जीवन, उनके संगठनात्मक कौशल और राज्य की राजनीति में उनके योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि अजीतदादा ने हमेशा आम कार्यकर्ता को केंद्र में रखकर राजनीति की और संगठन को मजबूती दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com