अजित पवार के घर के बाहर हो रहा था ‘काला जादू’? रोहित पवार का बड़ा दावा, क्या है नासिक के उस ज्योतिषी का रहस्य?
Rohit Pawar News: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में 'काले जादू' के दावों से हड़कंप मच गया है। रोहित पवार ने नासिक के एक तांत्रिक और 'राजनीतिक राक्षसों' की जांच की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार के घर के बाहर हो रहा था काला जादू (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Home Black Magic News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता व विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के आवासों के पास पिछले साल किए गए काले जादू की घटनाओं की गहन जांच और इन कृत्यों को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान करने की मांग की। अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।
रोहित पवार ने एनसीपी नेता अमोल मिटकरी द्वारा ‘एक्स’ पर दिए गए बयानों का हवाला देते हुए कहा कि पुणे जिले के भिगवान रोड स्थित सहयोग सोसाइटी में अजित पवार के आवास के बाहर और मुंबई में देवगिरी बंगले के पास की जा रही काला जादू की घटनाओं की खबरें ‘बेहद चिंताजनक’ हैं, जिनमें नासिक के एक ज्योतिषी का हाथ है।
रोहित पवार का साेशल मीडिया पोस्ट
रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में अंधविश्वास या इस तरह की धोखाधड़ी के लिए कोई जगह नहीं है। फिर भी, सामने आ रही जानकारी से मामला बेहद गंभीर प्रतीत होता है। अजित पवार के भतीजे व करजात-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने अधिकारियों से घटनाक्रम की जांच कराने और इन कृत्यों को अंजाम देने वालों के साथ-साथ उनके राजनीतिक मकसद का पता लगाने का आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
पुरोगामी विचारांच्या महाराष्ट्रात भोंदुगिरीला स्थानही नाही आणि त्यावर कोणाचा विश्वासही नाही, परंतु आ. अमोल जी मिटकरी म्हणत असल्याप्रमाणे अजितदादांच्या सहयोग सोसायटी येथील निवासस्थानाच्या बाहेर केलेला जादूटोणा तसेच देवगिरी बंगल्याबाहेर नाशिकच्या भोंदुबाबाबाच्या माध्यमातून जादूटोणा… https://t.co/XiLhSHAiNx — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) March 20, 2026
राेहित पवार ने आगे लिखा कि यदि वास्तव में नासिक का कोई ढोंगी इन अनुष्ठानों को करने के लिए जिम्मेदार था, तो एक गंभीर प्रश्न उठता है। वे “राजनीतिक राक्षस” कौन थे जिन्होंने जादू-टोने के इस कृत्य को करवाया? ऐसी राक्षसी महत्वाकांक्षाओं के पीछे अंतर्निहित राजनीतिक मकसद क्या था? वे कौन से व्यक्ति थे, विशेष रूप से वे जिनका उस ढोंगी ‘भोंदू’ खरात से करीबी संबंध था, जिन्होंने इस विशिष्ट अवधि के दौरान अजित दादा के बंगले का दौरा किया? क्या प्रश्नगत व्यक्तियों ने 27 जनवरी को ‘देवगिरी’ का दौरा किया था? यह अत्यंत आवश्यक है कि इन मामलों की गहन जांच की जाए।
सुनेत्रा, पार्थ और जय से सावधानी बरतने की अपील
रोहित पवार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में पवार परिवार को सावधान रहने की अपील भी की। उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार व उनके बेटे पार्थ और जय को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, क्योंकि आज की राजनीति का कपटपूर्ण परिदृश्य तेजी से अस्थिर और अविश्वसनीय होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में भी लागू होगा UCC? धर्मांतरण कानून के बाद समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी में फडणवीस सरकार
अमोल मिटकरी ने अशोक खरात का बताया पाखंडी बाबा
इससे पहले, एनीसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुणे जिले में नवंबर 2025 में किए गए काले जादू के अनुष्ठानों पर गंभीर सवाल उठाए थे और मामले की विस्तृत जांच की मांग की थी। उन्होंने दावा किया कि ये अनुष्ठान स्वयंभू ज्योतिषी अशोककुमार खरात द्वारा संचालित ‘शिवलिका आश्रम’ से जुड़े हुए थे।
मिटकरी ने खरात को ‘पाखंडी बाबा’ बताया। मिटकरी ने कहा कि खरात का वीएसआर कनेक्शन सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अजित पवार ने 27 जनवरी को पुणे की सड़क यात्रा तय होने के एक दिन बाद 28 जनवरी को वीएसआर द्वारा संचालित विमान से यात्रा क्यों की? मिटकरी ने पूछा कि विमान यात्रा किसके कहने पर की गई थी और यह भी जानना चाहा कि क्या पवार का कोई करीबी सहयोगी खरात का अनुयायी है?
