Ajit Pawar के अंतिम संस्कार में चेन चोरी की चौंकाने वाली घटना, 25-30 लाख के गहने गायब
Ajit Pawar Funeral News: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने 15 लोगों के सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की राशि लगभग 25-30 लाख रुपये बताई जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार अंतिम यात्रा (सौ. सोशल मीडिया )
Ajit Pawar Funeral Theft News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा राज्य शोक में डूबा हुआ था।
पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम दर्शन के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से लाखों लोग पहुंचे और पूरे शहर में शोक का माहौल था।
भीड़ का फायदा उठाकर चोरी
अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने 15 लोगों के गहने चुराए। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि उस दिन बारामती में करीब 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
पुलिस की जांच और आरोपी गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद नागरिकों ने संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मोहम्मद यूनुस, राजकुमार आठवले, एजाज मिरावले, मोहम्मद सिराज, बालू बोत्रे सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-नाशिक हाईवे पर 4 साल बाद जाम से राहत, माजीवाड़ा-वडपे रोड वाइडनिंग अंतिम चरण में
शोक और नाराजगी का मिश्रण
अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान शहर में शोक का माहौल था, वहीं दूसरी ओर चोरों की इस हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया। बारामती के नागरिक इस घटना को लेकर काफी नाराज हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अंतिम संस्कार जैसी सार्वजनिक जगहों पर अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
