केवल पात्र किसानों को मिले कर्जमाफी का लाभ, सरकार ने मनपाओं से मांगा अधिकारियों-कर्मचारियों का पूरा ब्योरा
Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver Scheme में अपात्र लोगों को बाहर रखने के लिए सरकार ने मनपा कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आय संबंधी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना (सौ. सोशल मीडिया )
Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver Scheme News: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब शहरी स्थानीय निकायों में हलचल तेज हो गई है।
योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही सीमित रखने के उद्देश्य से सरकार ने महानगरपालिकाओं में कार्यरत जनप्रतिनिधियों (नगरसेवकों), अधिकारियों और कर्मचारियों की आय की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए सभी मनपा को तत्काल आवश्यक डेटा उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
25 हजार से अधिक वेतन वालों की मांगी जानकारी
सरकार ने विशेष रूप से उन अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है, जिनका मासिक वेतन 25 हजार रुपये से अधिक है। साथ ही वर्तमान जनप्रतिनिधियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की अद्यतन जानकारी भी मांगी गई है। इस आदेश के बाद मनपा प्रशासन द्वारा डेटा संकलित कर उसे ‘महा आईटी’ पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में रेल यात्रियों की समस्याओं पर बड़ा मंथन, DRM बैठक का मिला आश्वासन
मृग नक्षत्र रहा सूखा, अब आर्द्रा नक्षत्र पर किसानों की उम्मीद, गोंदिया में केवल 9.3 मिमी बारिश
11 साल बाद बंद हुई पुणे स्मार्ट सिटी कंपनी, 980 करोड़ खर्च के बावजूद मूलभूत समस्याएं बरकरार
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में भाजपा को लगा करारा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में राकां ने लहराया परचम
इस जांच का मुख्य उद्देश्य तय आय मानकों से अधिक आय वाले अपात्र लोगों को लाभार्थियों की सूची से बाहर रखना है। मांगी गई विस्तृत जानकारी में संबंधित व्यक्ति का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, विशिष्ट पहचान संख्या (पहचान पत्र विवरण), मासिक वेतन और सेवानिवृत्ति पेंशन का पूरा विवरण शामिल है। सरकार विभिन्न विभागों के आंकड़ों का आपस में मिलान कर पात्रता का अंतिम परीक्षण करेगी, ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति इस योजना का गलत लाभ न उठा सके।
ये भी पढ़ें :- 11 साल बाद बंद हुई पुणे स्मार्ट सिटी कंपनी, 980 करोड़ खर्च के बावजूद मूलभूत समस्याएं बरकरार
प्रशासन के सामने तकनीकी चुनौतियां
- इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मनपा प्रशासन के सामने कई व्यावहारिक और तकनीकी चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। कई कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के पहचान पत्र और मोबाइल नंबर पुराने या अधूरे दर्ज हैं।
- सेवा रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण सटीक जानकारी जुटाना काफी जटिल हो रहा है। इसके बावजूद, निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
