Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजीत पवार की फटकार के बाद एक्शन मोड़ में बारामती पुलिस, जानें क्या है मामला

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 19, 2021 | 04:14 PM

Photo:ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे:  उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की फटकार के बाद बारामती पुलिस (Baramati Police) एक्शन मोड़ (Action Mode) में आ गई है। बारामती उपविभाग के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस (Police) कमर कस ली है। अवैध व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अवैध व्यवसाय को खत्म करने के लिए आवश्यक सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है।

बारामती उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेश इंगले ने पुलिस टीम की मदद से अवैध व्यवसाय की कमर तोड़ने की शुरूआत की है। शहर परिसर में दो जगहों पर अवैध हाथभट्टी और उसमे इस्तेमाल होने वाला रसायन पुलिस के हाथ लगा। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोग मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। इस मामले में हनुमंत बबन लाड (43) और मंगेश बबन लोंढे के साथ अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दो दिनों में 214 केस दर्ज  

आगे से ऐसे लोगों के परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय पुलिस ने लिया है, यह जानकारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेश इंगले ने दी। बारामती, इंदापुर तालुका में अवैध शराब व्यवसाय करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई शुरू हो गई है। इस तरह का अपराध बार-बार करने वालों के खिलाफ झोपड़पट्टी दादा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। अवैध शराब व्यवसायी को शराब की सप्लाई करने वाले वाइन शॉप और बार मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। दो दिनों में 214 केस दर्ज कर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अजित पवार प्लेन क्रैश: बारामती थाने में रोहित पवार का भारी हंगामा, DGCA और VSR कंपनी पर FIR की मांग

शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज: पुणे से मुंबई रवाना हुए NCP चीफ, जानें स्वास्थ्य को लेकर क्या बोले डॉक्टर

अजित पवार की विरासत संभालेंगी सुनेत्रा पवार, बारामती उप चुनाव के लिए एनसीपी की उम्मीदवार घोषित

‘लुका-छुपी बहुत हुई…’, अजित पवार की अनदेखी तस्वीर साझा कर भावुक हुए पार्थ पवार, समर्थकों को रुला रहा वीडियो

After ajit pawar rebuke baramati police in action mode know what is the matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2021 | 04:14 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Baramati Police
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.