Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune में पुनर्विकास पर घमासान, आदित्य ठाकरे ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Aditya Thackeray News: लोकमान्य नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर विवाद गहराया। आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी कि जबरन बुलडोजर चला तो वे खुद सामने खड़े रहेंगे और आंदोलन तेज करेंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 21, 2025 | 01:38 PM

आदित्य ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: शहर में लोकमान्य नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर राजनीति गरमा गई है। शनिवार को पुणे दौरे पर आए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कड़ा रुख अख्तियार किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि यहां जबरदस्ती बुलडोजर चलाने की कोशिश की गई, तो उस बुलडोजर के सामने सबसे पहले मैं खुद खड़ा रहूंगा, लोगों के घरों और उनके अधिकारों पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परियोजना पर रोक को बताया संदेहास्पद

बता दें कि लोकमान्य नगर पुनर्विकास परियोजना को लेकर पुणे का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस विवाद में अब आदित्य ठाकरे सीधे तौर पर कूद पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा परियोजना पर लगाई गई रोक पर गंभीर सवाल उठाते हुए भाजपा नीत सरकार पर तीखा हमला बोला।

सम्बंधित ख़बरें

ढोंगी बाबा मनोहर मामा का मराठी टीवी इंडस्ट्री से कनेक्शन! अभिनेता ओमकार कार्वे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुणे में मशरूम कंपनी का ड्रेनेज टैंक बना काल; जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, 1 को बचाने में गई अन्य 2 की जान

सुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?

पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग

लोकमान्य नगर में आयोजित बैठक के दौरान आदित्य ठाकरे ने स्थानीय नागरिकों को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘स्थानीय विधायक की सिफारिश पर तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय से परियोजना पर रोक लगाना संदेहास्पद है।

यह फैसला नागरिकों के साथ अन्याय करने वाला है। जब तक निवासियों को न्याय नहीं मिलता, हम पीछे नहीं हटेंगे।’ इस अवसर पर एडवोकेट गणेश सातपुते ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोगों को अंधेरे में रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।

‘छोटा अडानी’ बनाने की साजिशः ठाकरे

यदि सरकार ने अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की, तो आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में लोकमान्य नगर बचाव कृति समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और उनके परिवार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: कांग्रेस से गद्दारी पड़ी भारी, भिवंडी के 18 पूर्व नगरसेवक चुनाव से बाहर

आदित्य ठाकरे ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, ‘यह साढ़े सोलह एकड़ जमीन किसके गले में डालने की तैयारी है? जैसे मुंबई में सरकार ने बड़े प्रोजेक्ट्स अडानी को दे दिए, क्या अब पुणे में भी ‘छोटा अडानी’ बनाने की कोशिश की जा रही है? हम जनता के अधिकारों पर डाका डालने की इस कोशिश को सड़कों पर उतरकर नाकाम कर देंगे।’

Aditya thackeray pune lokmanya nagar redevelopment row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 01:38 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.