Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

70 से 80 फीसदी सीसीटीवी कैमरे बंद, PMC प्रशासन की लापरवाही

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 03, 2021 | 06:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे:  नांदेड़, किरकट वाड़ी और खड़कवासला गांवों में लगे 70 से 80 फीसदी सीसीटीवी कैमरे, जो पुणे महानगरपालिका में शामिल होने से कुछ महीने पहले लाखों रुपए की लागत से लगाए गए थे, फिलहाल बंद पड़े हैं।  इन गांवों को पुणे महानगरपालिका (PMC) में शामिल किए जाने के बाद से बंद कैमरों की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है।  जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गयी है। 

किरकटवाड़ी गांव की सीमाओं के भीतर कुल 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।  इनमें से सिर्फ 17 कैमरे चालू हैं और 47 बंद हैं।  खड़कवासला गांव की सीमा में कुल 33 कैमरे लगाए गए थे, जिनमें से केवल 5 कैमरे चालू हैं और 28 कैमरे बंद हैं।  दोनों गांवों के करीब 70 से 80 फीसदी कैमरे फिलहाल बंद हैं और प्रशासन मरम्मत की उपेक्षा करता नजर आ रहा है। 

जेपी नगर में हाल ही में हुआ था उद्घाटन

नांदेड़ गांव की सीमा के भीतर सिंहगढ़ रोड से सटी जयप्रकाश नारायण नगर कॉलोनी में लाखों रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  कुछ महीने पहले ही उद्घाटन हुआ था, लेकिन एक दिन भी कैमरे चालू नहीं हो सके।  ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कैमरे सिर्फ दिखावे के लिए लगे हैं?

दुर्घटना के बाद पता चलता कैमरा बंद है

इलाके में चोरी, तोड़फोड़, मारपीट के मामले में घटना के बाद पुलिस या स्थानीय नागरिक दुर्घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने गए।  तो पता चला की कैमरे बंद पड़े हैं।  इसलिए नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे बेकार साबित हो रहे हैं।  नांदेड़ गांव के रहिवासियों का कहना है कि पच्चीस सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वे एक भी दिन चालू नहीं हुए।  लाखों रुपए खर्च कर कैमरे तो लगाए गए, लेकिन इनका उपयोग नहीं किया गया।  नागरिकों को उद्घाटन की तस्वीरों के जरिए बस संतुष्ट किया जा रहा है।  आरोप है कि जब तक ये गांव ग्राम पंचायत के पास थे तब तक उनकी नियमित मरम्मत होती थी पर पीएमसी में गांवों के समावेश के बाद से कैमरों के मरम्मत की अनदेखी की जा रही है। 

उचित कार्रवाई की जाएगी

पुणे महानगरपालिका के  सिंहगढ़ रोड क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त संजीव ओहोल ने  बंद सीसीटीवी कैमरों की विस्तृत जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। 

70 to 80 percent cctv cameras closed negligence of pmc administration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2021 | 06:54 PM

Topics:  

  • Camera
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

Dual vs Triple Camera स्मार्टफोन में क्या है अलग, दोनों में से कौन सा बेहतर?

2

पुणे विश्वविद्यालय में 20% परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी पर बवाल! NSUI ने आंदोलन दी आंदोलन के चेतावनी

3

दौंड में सेवा पखवाड़ा की धूम, विधायक राहुल कूल ने 500 लाभार्थियों को बांटे लाभ पत्र

4

नौकरी और ट्रेडिंग का झांसा देकर आईटी इंजीनियर दंपति ठगी, 7 दिनों में लगाया करोड़ों का चूना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.