हवाई यात्री ध्यान दें! 29 मार्च से देश के ये 4 प्रमुख एयरपोर्ट होंगे बंद, एयरफोर्स ने लिया बड़ा फैसला
Airport Closure India March 2026: हवाई यात्रियों के लिए अलर्ट! 29 मार्च से जोधपुर, पुणे, श्रीनगर और आदमपुर एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद। रनवे मरम्मत के कारण उड़ानों पर लगी रोक। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
- Written By: प्रिया जैस
एयरपोर्ट होंगे बंद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Flight Cancellation News India: देश के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। 29 मार्च से भारत के 4 प्रमुख एयरपोर्ट्स-जोधपुर, श्रीनगर, पुणे और आदमपुर-पर नागरिक उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित होने जा रहा है। रनवे की मरम्मत और री-कार्पेटिंग के इस बड़े प्रोजेक्ट के कारण जोधपुर एयरपोर्ट तो लगभग एक महीने तक पूरी तरह बंद रहेगा।
चूंकि ये सभी एयरपोर्ट्स भारतीय वायुसेना (IAF) के नियंत्रण में हैं, इसलिए सैन्य और नागरिक दोनों तरह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। देश के हवाई यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। 29 मार्च से भारत के चार प्रमुख एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद किए जाने की तैयारी है। इस सूची में राजस्थान का जोधपुर, जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर, महाराष्ट्र का पुणे और पंजाब का आदमपुर एयरपोर्ट शामिल हैं।
एयरपोर्ट पर मरम्मत का होगा काम
इन सभी एयरपोर्ट्स का संचालन भारतीय वायुसेना (IAF) के नियंत्रण में होता है और यहां से नागरिक उड़ानों के साथ सैन्य गतिविधियां भी संचालित होती हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन एयरपोर्ट्स के रनवे की मरम्मत और री-कार्पेटिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे उड़ानों की सुरक्षा और संचालन क्षमता को बेहतर बनाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
पुणे में जलकुंभी हटाने पर खर्च को लेकर विवाद, 16.61 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा; मनपा पर उठे सवाल
पुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी
पुणे एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से आई लावारिस बैग में मिला 21.5 किलो मादक पदार्थ
सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट 29 मार्च से लगभग एक महीने के लिए बंद रहेगा और 27 अप्रैल तक यहां नागरिक उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सभी कमर्शियल फ्लाइट्स प्रभावित होंगी। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगस्त से अक्टूबर के बीच वीकेंड पर आंशिक बंदी और बाद में कुछ समय के लिए पूर्ण बंदी की योजना है।
यह भी पढ़ें – अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में फडणवीस सरकार को दिलचस्पी नहीं! रोहित पवार बोले- CBI को क्यों नहीं सौपी कमान?
एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को दी सलाह
पुणे एयरपोर्ट पर भी मरम्मत कार्य के चलते उड़ानों में व्यवधान आने की संभावना जताई गई है, जबकि आदमपुर एयरपोर्ट पर मरम्मत कार्य बाद में शुरू होगा। इन एयरपोर्ट्स के बंद होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक योजनाएं बनाकर रखें।
