अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच में फडणवीस सरकार को दिलचस्पी नहीं! रोहित पवार बोले- CBI को क्यों नहीं सौपी कमान?

Ajit Pawar Death Conspiracy: अजित पवार विमान हादसे की जांच ठंडे बस्ते में? रोहित पवार का साजिश का बड़ा दावा, लेकिन सीबीआई जांच पर सरकार की चुप्पी। क्या दबाया जा रहा है सच?
rohit-pawar-allegations-praful-patel-tatkare-ncp-row
रोहित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Plane Crash CBI Investigation Demand: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के मामले में विवादित आरोप और साजिश की चर्चाओं के बावजूद विधानसभा और राज्य सरकार की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। रोहित पवार यह दावा कर रहे हैं कि उनके चाचा का निधन दुर्घटना नहीं बल्कि किसी साजिश का परिणाम था। बावजूद इसके राज्य सरकार ने अभी तक सीबीआई को जांच सौंपने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

रोहित पवार का कहना है कि यदि विधिमंडल में इस मुद्दे पर चर्चा होती तो कई तथ्य और संदिग्ध तत्व सामने आ सकते थे लेकिन अभी तक न तो सरकार ने इस पर चर्चा कराने की पहल की है, न ही विपक्षी आवाज को गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2 सप्ताह पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अजित पवार की मृत्यु की पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की थी।

हालांकि, राज्य सरकार ने इस मामले में सक्रिय पहल नहीं दिखाई जिससे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ती दिख रही है। रोहित पवार और उनके समर्थक लगातार जनता और मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे पर दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि घटना की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित हो सके।

जांच की वर्तमान स्थिति

  • एएआईबी जांच जारी है लेकिन ब्लैक बॉक्स डैमेज होने से प्रगति धीमी।
  • राज्य स्तर पर सीआईडी या अन्य एजेंसियां शामिल लेकिन रोहित पवार इन्हें पक्षपाती बता रहे हैं।
  • सीबीआई को केस सौंपने की मांग लंबित जिससे जांच ठंडी पड़ती दिख रही है।
  • शरद गुट के विधायक रोहित और समर्थक मीडिया, सोशल मीडिया और जनसभाओं के जरिए दबाव बनाए रख रहे हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com