Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे पोर्श मामले में नाबालिग की मां भी गिरफ्तार, इस आरोप में हुई अरेस्ट

पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार के 17 वर्षीय चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित रूप से टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jun 01, 2024 | 09:50 AM

Pune Porsche Case

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे पुलिस (Pune Police) ने पोर्श कार दुर्घटना (Pune Porsche Case) मामले में नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि हो गयी है कि किशोर के रक्त के नमूने उसकी मां के रक्त नमूने से बदले गए थे। शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना की जांच में यह पता चला है कि किशोर के रक्त नमूने उसकी मां के रक्त नमूने से बदले गए थे जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये थी घटना

पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत में कहा था कि किशोर के रक्त के नमूने एक महिला के रक्त के नमूने से बदले गए थे। पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार के 17 वर्षीय चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित रूप से टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था।

नाबालिग आरोपी सुधार गृह में

मामले के 17 वर्षीय आरोपी को एक सुधार गृह में भेज दिया गया जबकि उसके पिता और रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल को परिवार के वाहन चालक का कथित तौर पर अपहरण करने और उस पर हादसे की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

पुणे पोर्शे कार हादसा मामले में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त, जानें क्या था आरोप

पुणे पोर्शे हादसा: आरोपी पर चले वयस्क की तरह मुकदमा, जुवेनाइल बोर्ड में उठी मांग

साल बदला हाल नहीं…अब भी न्याय के लिए भटक रहे पुणे पोर्श कार हादसे के पीड़ित, परिजन बोले- त्वरित सुनवाई का क्या हुआ

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में दो पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त! पुलिस आयुक्त ने की सिफारिश

Pune porsche case minor mother also arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2024 | 09:50 AM

Topics:  

  • Pune Porsche Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.