- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Pmpml Bus Accidents Brake Failure Safety Concerns
Pune PMPML Bus Accidents: पुणे में पीएमपीएमएल बसों के ब्रेक फेल हादसे, लगातार दुर्घटनाओं से यात्रियों में डर
PMPML Bus Accidents In Pune: पुणे में पीएमपीएमएल बसों के लगातार हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रेक फेल की घटनाओं से नागरिकों में डर का माहौल है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे बस एक्सीडेंट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune PMPML Bus Accidents: पुणे शहर में पीएमपीएल बसों से जुड़े लगातार हादसों ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।
हाल के दिनों में दो बड़े हादसे सामने आए हैं, जिनमें बसों के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। इन घटनाओं के बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया है।
दो दिन पहले एबीसी चौक पर एक पीएमपीएल बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद प्रशासन ने बस चालक को निलंबित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि बनी जीवनरेखा: चंद्रपुर के 105 मरीजों को 39 लाख की मदद
Purandar International Airport की बड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ₹6000 करोड़ कर्ज पर सरकारी गारंटी मंजूर
पुणे के Sinhagad Road RMC Plant से प्रदूषण, निवासियों ने हटाने की मांग तेज की
चंद्रपुर में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पडोली रोड पर एलसीबी का छापा; तीन आरोपी गिरफ्तार
वनाज चौक में दूसरा हादसा
पहली घटना के कुछ ही समय बाद वनाज चौक पर एक और गंभीर हादसा सामने आया। यहां भी एक बस का ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित बस ने कचरा ढोने वाले वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में वाहन पर काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
CCTV में कैद हुई घटना
वनाज चौक की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहर के नागरिकों को चिंतित कर दिया है।
रखरखाव पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने पीएमपीएल बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़कों पर चल रही कई बसें जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें :- Purandar International Airport की बड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ₹6000 करोड़ कर्ज पर सरकारी गारंटी मंजूर
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने दोनों मामलों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि नागरिकों का मानना है कि केवल जांच से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि बसों की नियमित जांच और सुधारात्मक कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Pune pmpml bus accidents brake failure safety concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune PMPML Bus Accidents: पुणे में पीएमपीएमएल बसों के ब्रेक फेल हादसे, लगातार दुर्घटनाओं से यात्रियों में डर
Apr 26, 2026 | 01:36 PMराष्ट्रपति होना खतरनाक, डिनर पार्टी में हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा बयान, बोले- पहले से…
Apr 26, 2026 | 01:28 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि बनी जीवनरेखा: चंद्रपुर के 105 मरीजों को 39 लाख की मदद
Apr 26, 2026 | 01:18 PMPurandar International Airport की बड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ₹6000 करोड़ कर्ज पर सरकारी गारंटी मंजूर
Apr 26, 2026 | 01:15 PMसत्ता से पैसा व पैसे से सत्ता, अन्ना हजारे ने चुनावी चक्रव्यूह पर बोला हमला, दलबदल कानून को सख्त करने की मांग
Apr 26, 2026 | 01:14 PMचंद्रपुर में लीक सिलेंडर से भड़की आग, युवक झुलसा; हादसे के बाद गैस सिलेंडरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Apr 26, 2026 | 01:08 PMवॉशिंगटन के हिल्टन होटल में ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी, यहीं हुआ था पूर्व राष्ट्रपति रीगन पर हमला
Apr 26, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM












