चंद्रपुर में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पडोली रोड पर एलसीबी का छापा; तीन आरोपी गिरफ्तार

Chandrapur Cattle Smuggling Bust: चंद्रपुर एलसीबी ने बड़ी कार्रवाई में 30 गोवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए। पडोली मार्ग पर ट्रक रोककर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Major Crackdown on Cattle Smuggling in Chandrapur: LCB Raids Padoli Road; Three Accused Arrested
चंद्रपुर गोवंश तस्करी कार्रवाई, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandrapur Cow Trafficking Case: चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पडोली मार्ग पर की गई, जहां से तेलंगाना की ओर वध के लिए क्रूर तरीके से पशुओं को ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। एलसीबी के पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक आयशर ट्रक के जरिए गोवंश को अवैध रूप से कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 25 अप्रैल को रात लगभग 1 बजे पडोली रोड स्थित राहुल ढाबा के सामने जाल बिछाकर ट्रक (MH 34 Z 1158) को रोका।

इन धाराओं में मामला दर्ज

इस प्रकरण में रामनगर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें शामिल है पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11। महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, 1976 (संशोधित 2015) की धारा 5 (A), 5 (B), 9, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3/5)।49।

पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

मुक्त कराए गए सभी मवेशियों को उपचार और देखभाल के लिए प्यार फाउंडेशन', चंद्रपुर भेजा गया है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अमोल काचौरे के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में एलसीबी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

क्रूरता से भरे मिले पशु

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 17 गाय और 13 बैल (कुल 30 गोवंश) टूस-दूस कर भरे हुए पाए गए। पशुओं के हाथ-पैर और मुंह रस्सियों से कसकर बांचे गए थे। उनके लिए न चारा था और न ही पानी की कोई व्यवस्था चालक के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या पशु चिकित्सकीय प्रमाणपत्र भी नहीं मिला प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये पशु गडचिरोली जिले के कोरची से तेलंगाना कत्ल के लिए ले जाए जा रहे थे।

20.40 लाख का माल जस्त पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 26 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया है, जिसमे दो आयशर ट्रक (लगभग 20 लाख रुपये) 30 मवेशी मोबाइल फोन का समावेश है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार गिरफ्तार आरोपियों में निमामुद्दीन अमीनउद्दीन (38), निवासी मूर्तिजापुर, जिला अकोला (चालक), मौहम्मद इरफान शंख हन्नान (28), निवासी मूर्तिजापुर, जिला अकोला, वहीं, मोबीन शेख (निवासी गडचांदूर, चंद्रपुर), जो मवेशियों को ट्रक में भरवाने वाला बताया जा रहा है, फरार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com