पुणे के मोहम्मदवाड़ी समेत कई इलाकों को जल्द मिलेगी नियमित पानी सप्लाई, 95% काम पूरा
Pune Equitable Water Supply News: पुणे मनपा की इक्विटेबल वाटर सप्लाई योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। कई इलाकों के करीब 5 लाख नागरिकों को जल्द नियमित पानी आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Equitable Water Supply Project: पुणे मनपा के तहत आने वाले मोहम्मदवाड़ी, दोराबजी पैराडाइज, एनआईबीएम, कृष्णानगर, कोरिंथियन्स और जारांडे नगर जैसे इलाकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है।
इन क्षेत्रों में लंबे समय से प्रतीक्षित ‘इक्विटेबल वाटर सप्लाई’ योजना को अब निर्णायक गति मिल गई है। करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो जाने के बावजूद तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से अटकी यह परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है।
शेष कार्य युद्ध स्तर पर जारी
- इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से दक्षिण पुणे के इन प्रमुख रिहायशी इलाकों में रहने वाले करीब 5 लाख नागरिकों की पेय जल समस्या का स्थाई समाधान होने की उम्मीद है।
- महानगरपालिका की इस योजना के तहत 23 किलोमीटर लंबी मुख्य ट्रांसमिशन लाइन बिछाने और 8 एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर (ईएसआर) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर उन्हें शुरू कर दिया गया है।
विशेष रूप से दोराबजी पैराडाइज स्थित 3 मिलियन लीटर क्षमता वाले ईएसआर से 1।5 किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन बिछाने का काम भी संपन्न हो चुका है। शेष बचे छोटे कार्यों को प्रशासन युद्धस्तर पर पूरा कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
पुणे महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त पवनीत कौर के अनुसार, प्रशासन ने 10 मई तक परियोजना के सभी प्रमुख लक्ष्यों को हासिल करने का समय निर्धारित किया है ताकि अगले एक महीने के भीतर चरणबद्ध तरीके से इन सभी क्षेत्रों में संतुलित और नियमित जलापूर्ति शुरू की जा सके।
आर्थिक और मानसिक परेशानी से मिलेगी मुक्ति
मोहम्मदवाड़ी क्षेत्र की निवासी सुनीता पाटिल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने इस भरोसे पर यहां घर खरीदा था कि उन्हें मनपा का पानी मिलेगा, लेकिन अब तक उन्हें पानी खरीदकर अपनी जरूरते पूरी करनी पड़ रही हैं।
पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब उन्हें विश्वास है कि जल्द ही घर-घर पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, नागरिकों की सुविधा के लिए पुणे महानगरपालिका का लष्कर जलापूर्ति विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
मोहम्मदवाड़ी क्षेत्र में नई जल वितरण व्यवस्था शुरू करने से पहले, निवासियों को नए नल कनेक्शन की प्रक्रिया समझाने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके लिए शनिवार, 9 मई को मौहम्मदवाड़ी स्थित ए। आर। वी। गगा ऑर्चिड सोसायटी में सुबह 10 चजे से दोपहर 1 बजे तक एक विशेष ‘हेल्प डेस्क’ का आयोजन किया गया है।
ये भी पढ़ें :- ईरान संकट के बीच भारत ने संभाली ऊर्जा व्यवस्था, पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहीं स्थिर
इस शिविर के जरिए नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन करने के सही तरीके और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उप अभियंता नीलकट शीलवत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शंकाओं का समाधान करेंगे, ताकि भविष्य में नियमित जल सेवा शुरू होने में कोई बाधा न आए।
