पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को करेंगे उद्घाटन
Pune Danapur Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। यह साप्ताहिक ट्रेन (11431/32) महाराष्ट्र और बिहार के बीच सफर को आसान बनाएगी।
- Written By: रूपम सिंह
पुणे दानापुर ट्रेन, ,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Danapur Express Amrit Bharat Train: महाराष्ट्र और बिहार के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती देने वाली पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 17 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन 11431/11432 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी।
प्रवासी यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
पुणे और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रोजगार, शिक्षा और व्यवसाय के लिए रहते हैं। अब तक उन्हें लंबी प्रतीक्षा सूची और सीमित ट्रेनों की समस्या का सामना करना पड़ता था। नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ वाली अन्य ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन विशेष रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। इससे दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: रोहित पवार के आंदोलन पर फुके का हमला, कहा- किसानों नहीं बैंकों के लिए हो रहा संघर्ष
नागपुर में बारिश का इंतजार या बाढ़ का खौफ? खुदी सड़कें और चोक नालियां बस्तियों में ढाएंगी ‘आसमानी कहर
विकसित भारत की नींव मजबूत, 12 वर्षों में 11वें से चौथे स्थान पर पहुंची देश की अर्थव्यवस्था; मुरलीधर मोहोल
राज्य कर्मचारियों के समान वेतनमान की मांग, वर्धा में ST कामगारों ने किया जोरदार आंदोलन
यह रहेगा ट्रेन का समय
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुणे से रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए सोमवार तड़के 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 3:30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और मंगलवार सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी। इस प्रकार यात्रियों को सप्ताह में नियमित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें:- विकसित भारत की नींव मजबूत, 12 वर्षों में 11वें से चौथे स्थान पर पहुंची देश की अर्थव्यवस्था; मुरलीधर मोहोल
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इनमें बेहतर सीटिंग व्यवस्था, आधुनिक कोच डिजाइन, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और यात्रियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई ट्रेन सेवा से महाराष्ट्र और बिहार के बीच आवागमन आसान होगा। इससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ भारतीय रेलवे की यात्री सुविधाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
