- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Bengaluru Highway Blocked Nasrapur Minor Murder Protest Update
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
Nasrapur Minor Murder Case: पुणे के नसरापुर केस में न्याय की मांग को लेकर नवले पुल पर हुए चक्का जाम को पुलिस ने बल प्रयोग कर समाप्त कराया। घंटों बंद रहा पुणे-बेंगलुरु हाईवे। जानें पूरी खबर।
- Written By: गोरक्ष पोफली

हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Bengaluru Highway Blocked: नसरापुर (भोर) में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत और उसकी नृशंस हत्या के खिलाफ जनता का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर सैलाब बनकर उमड़ पड़ा। न्याय की मांग को लेकर हजारों की संख्या में नागरिकों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को नवले पुल के पास पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे पुणे की जीवनरेखा कही जाने वाली यह सड़क घंटों तक ठप रही।
प्रदर्शन और चक्का जाम के हालात
मासूम की अंतिम विदाई से पहले आक्रोशित भीड़ ने रास्ता रोको आंदोलन शुरू किया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि 65 वर्षीय आरोपी को तत्काल फांसी की सजा दी जाए। हाईवे पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
#WATCH | Pune, Maharashtra: People block Pune-Bengaluru highway as they hold a protest against the Pune minor rape & murder case. https://t.co/JqDfBISThU pic.twitter.com/S5poVuwBWU — ANI (@ANI) May 2, 2026
पुलिस की कार्रवाई और बल प्रयोग
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे। कानून-व्यवस्था को बिगड़ते देख और हाईवे पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़ा, जिसके बाद घंटों से बंद इस मार्ग पर यातायात को दोबारा बहाल किया जा सका।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
बधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
छावनी में तब्दील हुआ इलाका
- नसरापुर से लेकर पुणे शहर के वैकुंठ शमशान घाट तक के इलाके को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।
- भारी सुरक्षा: किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
- AI निगरानी: सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए पहली बार AI सर्विलांस वैन का उपयोग किया जा रहा है, जो भीड़ की हर हरकत पर पैनी नजर रख रही है।
यह भी पढ़ें: Pune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
प्रशासन का पक्ष
पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को वारदात के एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम जुटी हुई है और 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। हालांकि, जनता का गुस्सा इस बात को लेकर है कि आरोपी पर पहले से ही 2015 का पॉक्सो (POCSO) सहित दो अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे, फिर भी वह समाज में खुला घूम रहा था।
Pune bengaluru highway blocked nasrapur minor murder protest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
May 06, 2026 | 08:09 PMअब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
May 06, 2026 | 08:05 PMकपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास में MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात; किया बड़ा ऐलान
May 06, 2026 | 07:59 PMवंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PM‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
May 06, 2026 | 07:43 PMबधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
May 06, 2026 | 07:38 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM












