Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में प्रीमियम बसों का बढ़ा क्रेज, कार छोड़ रहे यात्री, आरामदायक सफर से जाम और प्रदूषण में राहत

Mumbai Premium Bus: मुंबई में ऐप आधारित वातानुकूलित प्रीमियम बसें बनीं यात्रियों की पहली पसंद। 'चलो' और 'सिटीफ्लो' जैसी सेवाओं से सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और प्रदूषण हुआ कम।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 24, 2026 | 11:31 AM

प्रीमियम बस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Premium Bus Thane to Andheri: मुंबई में दैनिक आवागमन का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐप आधारित बुकिंग, वातानुकूलित सुविधाओं और आरक्षित सीटों वाली प्रीमियम बस सेवाएं अब हजारों यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं।

विगत चार वर्षों में बीकेसी, अंधेरी, ठाणे, कुलाबा, खारघर और नवी मुंबई हवाई अड्डे जैसे प्रमुख कार्यालयी कॉरिडोरों तक इन सेवाओं का विस्तार होने से निजी कारों और टैक्सियों पर निर्भरता घट रही है। किफायती किराया, आरामदायक सफर और समय की बचत के कारण प्रीमियम बसें मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभर रही हैं।

मुंबई में प्रीमियम बस सेवाएं शहरी परिवहन का तेजी से लोकप्रिय विकल्प बन रही हैं। ये सेवाएं निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने, यातायात जाम कम करने और प्रदूषण नियंत्रित करने में मददगार साबित हो रही हैं। आरक्षित सीट, वातानुकूलित सुविधा और समयबद्ध संचालन के कारण यात्रियों का रुझान इनकी ओर बढ़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?

कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला

मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो

मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम

‘चलो’ के पास 130 बसों का बेड़ा है, जो ठाणे-बीकेसी, खारघर-कुलाबा, ठाणे-अंधेरी और नेरुल-कुलाबा सहित 35 से अधिक मार्गों पर संचालित हो रहा है।  पिछले दो वर्षों में इसकी यात्री क्षमता उपयोग दर 35 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हाल ही में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भी सेवा शुरू की गई है। वहीं, 2015 में शुरू हुई सिटीफ्लो के पास 600 बसें हैं।

कंपनी के अनुसार हर वर्ष बसों की संख्या में लगभग 40 प्रतिशत और यात्री संख्या में 4 लाख से अधिक की वृद्धि हो रही है। इसके मार्ग ठाणे, नवी मुंबई और पश्चिम उपनगर को बीकेसी, लोअर परेल, गोरेगांव, अंधेरी, दक्षिण मुंबई और पवई जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल: 218 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बने ACP, 41 सहायक पुलिस आयुक्तों का भी तबादला

  • बेस्ट परिवहन सदस्य रमाकांत गुप्ता ने बताया की समिति प्रीमियम बस सेवाएं सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहनों के बीच की खाई को भर रही हैं। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने, यातायात प्रबंधन सुधारने और प्रदूषण कम करने में मदद मिल रही है।
  • यात्री सेजल उपाध्याय ने बताया की प्रीमियम बसों ने मुंबई में रोजाना यात्रा को काफी आसान बना दिया है। आरक्षित सीट और समय पर सेवा मिलने से सफर आरामदायक हो गया है, साथ ही निजी वाहन के मुकाबले खर्च भी काफी कम आता है।
  • कॉर्पोरेट कर्मचारी शिवानी तिवारी ने बताया की ट्रैफिक और पार्किंग की चिता से मुक्ति मिलने के कारण मैंने अपनी कार की बजाय प्रीमियम बस से यात्रा शुरू की है। यह सुविधा समय की बचत के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक भी है।

Premium mumbai bus services chalo cityflo bkc thane commuters shift

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 11:31 AM

Topics:  

  • Bus Services
  • Mumbai News
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.