Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में राजनीतिक उदासीनता ने मेट्रो का रास्ता रोका, काम पूरा होने के बावजूद कई रूटों पर Metro शुरू नहीं

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 10, 2023 | 04:21 PM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: काम पूरा होने के बावजूद केवल राजनीतिक सिग्नल नहीं मिलने की वजह से पुणे मेट्रो (Pune Metro) स्तारित रुट शुरू करने में रुकावट आ रही है। साल भर पहले कुछ काम अधूरे होने के बावजूद राजनीतिक दबाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हाथों अधूरे रुटों का लोकार्पण किया गया था। अब वर्ष भर बाद अधिकांश काम पूरी होकर सारे रुट तैयार हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद केवल राजनीतिक हस्तक्षेप (Political Interference) के कारण निर्णय नहीं हो पा रहा हैं।

फिलहाल वनाज से गरवारे कॉलेज के पांच किलोमीटर में मेट्रो चल रही है। पिंपरी से फुगेवाडी भी इतनी किलोमीटर की दूरी वाले दूसरे मार्ग पर मेट्रो चल रही है। वर्ष भर पहले प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इन दोनों रुटों का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद आगे के रूट के जल्द शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन इन दोनों रुटों के आगे मेट्रो की दौड़ फीट भर भी नहीं बढ़ी है। वनाज से गरवारे के बीच चलने वाली मेट्रो में अक्सर दो से चार यात्री नजर आते है।

काम पूरा, शुरुआत नहीं

अब वर्ष भर के बाद भी मेट्रो का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। बिल्डिंग का निर्माण, उससे जुड़ा रूट, सिग्नल जैसे काम पूरे हो चुके है। पिंपरी से फुगेवाडी मार्ग आगे सिविल कोर्ट तक और वनाज से गरवारे मार्ग आगे सिविल कोर्ट तक तैयार है। महामेट्रो ने लगातार प्रयास कर स्वारगेट से मंडई के अंडरग्राउंड रुट के काम को छोड़कर अधिकांश काम पूरा कर लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री ने वनाज से गरवारे और पिंपरी से फुगेवाडी के दो मार्ग का ही उद्घाटन किया, जबकि उस वक्त इन दोनों रुट पर कुछ काम होने बाकी थे।

सम्बंधित ख़बरें

Pune: रहाटणी-कालेवाड़ी में बदले सियासी समीकरण, विपक्ष की एकजुटता से भाजपा की बढ़ी चिंता

Maharashtra Government का ऐतिहासिक फैसला, पुणे जिले के एमएसएमई के लिए खुले नए अवसर

Pune Municipal Election में ‘जीरो टॉलरेंस’, 20 आपराधिक उम्मीदवारों पर 24 घंटे नजर

Ayushman Bharat Yojana में बड़ा खुलासा: पुणे के 76 निजी अस्पतालों को नोटिस, 5 पर भारी जुर्माना

क्यों नहीं शुरू हो रहा

दिल्ली के रेलवे सुरक्षा आयुक्तालय का इंस्पेक्शन अभी तक नहीं हुआ है। यह दलील महामेट्रो की तरफ से दी जा रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इस आयुक्तालय की टीम दो बार मेट्रो के विस्तारित रुट का इंस्पेक्शन कर चुकी है। ट्रायल की भी उन्होंने जानकारी ली। फिर से इंस्पेक्शन, ट्रायल हो सकता है, लेकिन इसे लेकर कोई जल्दबाजी में नजर नहीं आ रहे हैं।

यात्रियों को हो रही है परेशानी

मेट्रो से सफर करने की इच्छा होने के बावजूद फिलहाल यात्रियों के लिए सफर करना संभव नहीं हो पा रहा है क्योंकि केवल पांच किलोमीटर के लिए कोई भी परेशान होने को तैयार नहीं है। लंबी दूरी तक मेट्रो से सफर करना हो तो रिक्शा और बस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। चल रहे मेट्रो के काम से सभी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

इंटरचेंज स्टेशन भी तैयार

इन दोनों रुटों का सिविल कोर्ट तक तीन चार बार सफल ट्रायल हो चुका है। इनमें से सिविल कोर्ट स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन हैं। यहां पर सड़क से और अंडरग्राउंड से चलने वाले दोनों मेट्रो एक जगह पर आते है। पिंपरी से आने वाले यात्रियों को कोथरुड जाना हो तो इस स्टेशन में ट्रेन चेंज कर सकते है। ऐसे में मेट्रो का सफर बेहद महत्वपूर्ण होगा। सिविल कोर्ट का इंटरचेंज स्टेशन तैयार हो चुका हैं। 

Political indifference stop the way of metro in pune despite the completion of work metro did not start on many routes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2023 | 04:21 PM

Topics:  

  • Pune Metro
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.