Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुम्हारे पास डिप्टी CM तो हमारे पास…बदलापुर से बदलेंगे महाराष्ट्र के सियासी समीकरण, आमने सामने आई BJP और शिंदे की सेना

बदलापुर में अब एकनाश शिंदे गुट और बीजेपी गुट आमने सामने आ गए है। दोनों गुटों के नेताओं में आपसी तनाव और राजनीतिक विवाद बढ़ते ही जा रहे है। इसका असर मनपा चुनावों में साफ देखने को मिल सकता है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 04, 2025 | 09:19 AM

बीजेपी किसन कथोरे और शिवसेना वामन म्हात्रे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

बदलापुर: पहले लोकसभा के आम चुनाव तथा उसके बाद संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव प्रचार के समय से भाजपा के विधायक किसन कथोरे एवं शिवसेना (शिंदे) के बदलापुर शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के बीच शुरू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच आए दिन बयान बाजी शुरू है। एक दूसरे के पार्टी पदाधिकारियों को अपने खेमे में लेने का भी सिलसिला शहर में शुरू है।

शहर के इन दो बड़े नेताओं की टकराहट इसी तरह नगरपालिका के चुनाव तक यदि चली तो महायुति में शामिल यह दोनों दल अलग – अलग चुनावी मैदान में उतर सकते है। इसको लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ता संभ्रम की स्थिति में है। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी नगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में किसन कथोरे और वामन म्हात्रे के बीच संघर्ष और बढ़ेगा।

राज्य में भाजपा तथा शिवसेना है सत्तारूढ़

लेकिन ठीक इसके विपरीत बदलापुर में शिवसेना व भाजपा के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार किसन कथोरे तथा शिवसेना के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के बीच जारी प्रतिद्वंदिता आज भी देखने तथा सुनने को मिल रही है। लोकसभा के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार कपिल पाटिल भी भाजपा के विधायक किसन कथोरे पर उनके खिलाफ काम करने का आरोप लगा चुके है।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की

‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी

अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल

विधानसभा चुनाव में भाजपा के किसन कथोरे का आरोप था कि महायुति में शामिल होने के बाद भी वामन म्हात्रे गठबंधन का फर्ज नहीं निभा रहे है। मामला तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तक पहुंचा शिंदे ने दोनों के बीच सुलह की कोशिश भी की लेकिन विवाद बदस्तूर जारी है।

कथोरे ने जमकर बोला हमला

इसी कड़ी में नववर्ष के दिन भाजपा के विधायक किसन कथोरे के जनसंपर्क कार्यालय में कीर्तन महोत्सव की जानकारी देने के लिए पत्रकार परिषद का आयोजन किया था। पत्रकारों ने पार्टी के भीतर कलह के कारण पूर्व भाजपा नगरसेवक हेमंत चतुरे के शिवसेना में शामिल होने का मुद्दा उठाया। तब उसके जवाब में भाजपा विधायक कथोरे ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में हेमंत चतुरे ने भाजपा के खिलाफ काम किया था इसके कारण उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। भाजपा में उनके लिए कोई जगह नहीं होने के कारण उन्होंने शिवसेना का दामन थामा है।

कथोरे यहीं नहीं रुके उन्होंने शिवसेना का नाम लिए बिना आगे कहा कि अगर हमें तोड़ना है तो हम उनके कई लोगों को अपने में ला सकते है। वह उपमुख्यमंत्री के पास ले गए थे। हमारे पास मुख्यमंत्री है हमें ले जाना होगा तो हम उनके पास ले जाएंगे।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

शिवसेना शहर प्रमुख वामन म्हात्रे मुरबाड विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे, विधानसभा क्षेत्र में रुचि रखते है। हालांकि वामन म्हात्रे, जो कथोरे की उम्मीदवारी से नाखुश थे, उन्होंने अंत तक कथोरे के प्रचार से खुद को दूर रखा था। क्योंकि महायुति सीट आवंटन में यह सीट भाजपा के पास चली गई थी। इस बीच भाजपा ने शिवसेना के उपप्रमुख तेजस म्हस्कर को बीजेपी में शामिल कर शिवसेना को झटका दिया था। इस का बदला वामन म्हात्रे ने भाजपा के पूर्व नगरसेवक हेमंत चतुरे को शिवसेना में शामिल कराकर लिया।

नगर पालिका में बड़ा भाई बनने की होड़

कुलगांव बदलापुर नगर परिषद में पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा नगरसेवक शिवसेना के पास थे। लेकिन राज्य में विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद बीजेपी की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। विधायक किसन कथोरे ने नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की बात हाल ही में सार्वजनिक रूप से की थी। इस बयान को शिवसेना अलग नजरिए से ले रही है। भाजपा नपा में अपना वर्चस्व लाना चाहती है। वही शिवसेना के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे ने दावा किया है कि नपा चुनाव में शिवसेना ही नंबर वन रहेगी और नपा अध्यक्ष भी शिवसेना का होगा।

Political dispute escalates between bjp kisan kathore and shiv sena waman mhatre

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • BJP
  • Kisan Kathore
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.