- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Police Major Action Cattle Smuggling Malegaon One Thousand Cows Rescued
मालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज
- Written By: रूपम सिंह
Malegaon Crime News: मालेगांव पुलिस ने 5 महीने के विशेष अभियान में 1,000 गोवंश पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया। इस मामले में 110 गाड़ियां जब्त कर 267 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

गोवंश मुक्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
Malegaon Police Action Cattle Smuggling: मालेगांव पुलिस मंडल द्वारा पिछले 5 महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गोवंश पशुओं के अवैध परिवहन और तस्करी को रोकने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस ने न केवल करीब एक हजार गोवंश पशुओं की जान बचाई, बल्कि तस्करी में संलिप्त बड़े गिरोहों की कमर तोड़ दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुंजाल ने यह जानकारी दी।
अवैध तस्करी पर पुलिस का प्रहार
राज्य में गोवंश हत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद पशु तस्कर सक्रिय थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मालेगांव पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इन 5 महीनों की कार्रवाई का ब्यौरा इस प्रकार है- मुक्त कराए गए पशुः लगभग 1,000 गोवंश तस्करी 155 प्रकरणों में 267 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर। तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 110 गाड़ियां पुलिस ने जब्त कीं।
तालुका पुलिस स्टेशन रहा सबसे आगे
इस मुहिम में मालेगांव तालुका पुलिस स्टेशन ने सबसे अधिक कार्रवाई की है। यहाँ 37 मामले दर्ज कर 237 गोवंश पशुओं को मुक्त कराया गया और 48 तस्करों को गिरफ्तार कर 37 वाहन जब्त किए गए। वहीं, शहर और उप-मंडल क्षेत्र में 71 गोतस्करों पर मुकदमा दर्ज कर 301 पशुओं को बचाया गया और 24 वाहन जब्त किए गए। इस सफलता में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विशेष दस्ते के साथ-साथ शहर के सभी थानों-किला, आयेशानगर, आजादनगर, पवारवाड़ी, कैंप और छावनी पुलिस के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli PWD पर गंभीर आरोप: 3 साल से अटका करोड़ों का भुगतान, ठेकेदारों ने दी अनशन की चेतावनी!
4 करोड़ का बजट, 6 महीने का वक्त, फिर भी सड़क गायब! बेसा-घोगली मार्ग पर पहली ही बारिश में मंचा ‘कीचड़-संग्राम’
नासिक की पेठ तहसील में भीषण जल संकट: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, पानी की किल्लत से युवाओं की शादियां रुकीं
पीएमपीएमएल भर्ती विवाद पर कांग्रेस का हमला, वैष्णवी ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें:- नासिक की पेठ तहसील में भीषण जल संकट: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, पानी की किल्लत से युवाओं की शादियां रुकीं
संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी
- बकरीद त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी गई थी।
- शहर के प्रमुख मार्गों और दस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाकर संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
- कटाई के लिए छिपाकर रखे गए पशुओं को भी छापेमारी कर मुक्त कराया जा रहा है, जिन्हें गोशालाओं में सुरक्षित भेजा गया है।
- अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुंजाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ मालेगांव पुलिस प्रशासन इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
Police major action cattle smuggling malegaon one thousand cows rescued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli PWD पर गंभीर आरोप: 3 साल से अटका करोड़ों का भुगतान, ठेकेदारों ने दी अनशन की चेतावनी!
Jun 02, 2026 | 02:00 PMमालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज
Jun 02, 2026 | 02:00 PMMarilyn Monroe Fashion: 100 साल बाद भी हिट है मर्लिन मुनरो का पोल्का डॉट फैशन, प्रियंका से दीपिका तक हैं इसकी
Jun 02, 2026 | 01:59 PMग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
Jun 02, 2026 | 01:49 PMअन्नामलाई को मनाने में नितिन नबीन फेल, अब अमित शाह से होगी सीक्रेट मीटिंग, तमिलनाडु में BJP का टूटना तय!
Jun 02, 2026 | 01:44 PM4 करोड़ का बजट, 6 महीने का वक्त, फिर भी सड़क गायब! बेसा-घोगली मार्ग पर पहली ही बारिश में मंचा ‘कीचड़-संग्राम’
Jun 02, 2026 | 01:44 PMनासिक की पेठ तहसील में भीषण जल संकट: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, पानी की किल्लत से युवाओं की शादियां रुकीं
Jun 02, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM











