- Hindi News »
- India »
- K Annamalai Meets Bjp Leaders In Delhi Amid Speculations Of Leaving Party Tamil Nadu
अन्नामलाई को मनाने में नितिन नबीन फेल, अब अमित शाह से होगी सीक्रेट मीटिंग, तमिलनाडु में BJP का टूटना तय!
- Written By: अक्षय साहू
Annamalai Amit Shah Meeting: तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से राहें अलग करने और अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं।

भाजपा नेता के. अन्नामलाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Annamalai Will Leave BJP: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में गहरे फंसती नजर आ रही है। हाल ही में राज्य में पार्टी के सबसे बड़ा चेहरा माने जाने वाले नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपनी राहें अलग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है, लेकिन उनकी हालिया गतिविधियों ने अटकलों तेज कर दी है कि वो भाजपा छोड़ अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। जिसके बाद से भाजपा उन्हें मनाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
मंगलवार को अन्नामलाई ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष से मुलाकात की। माना जा रहा है कि अन्नामलाई की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन बैठकों के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अन्नामलाई बीजेपी में बने रहेंगे या फिर कोई नया रास्ता चुनेंगे।
बीजेपी से अलग होने चाहते हैं अन्नामलाई
राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, अन्नामलाई और बीजेपी नेतृत्व के बीच कई मुद्दों पर बातचीत चल रही है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि वह आपसी सहमति से पार्टी से अलग होने का विकल्प तलाश रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
नवभारत संपादकीय: 2027 चुनाव की तैयारी शुरू, पंजाब में ‘आप’ मजबूत बीजेपी की राह कठिन
Vidhan Parishad Election: भाजपा की सूची में इंपोर्टेड नेताओं का जलवा, जानें वफादारों के साथ नए समीकरणों का मेल
‘इंतजार करें, हम दो दिन में…’, अन्नामलाई के बयान ने बढ़ाई BJP की धड़कनें, नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज
विजय के राजनीति में आने से बदली तस्वीर
अन्नामलाई के करीबी लोगों का कहना है कि तमिलनाडु की राजनीति में हाल के वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं। खासकर अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय के राजनीति में सक्रिय होने के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल बदलता नजर आ रहा है। इसके चलते अन्नामलाई तो लगने लगा है कि सिर्फ भाषा और पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के मुद्दों के सहारे चुनावी सफलता हासिल करना आसान नहीं है। जनता नए विकल्प और नए नेतृत्व की तलाश में है।
यह भी पढ़ें- मर जाऊंगी पर…ममता बनर्जी के धरने को लेकर बवाल, कोलकाता पुलिस ने नहीं दी परमिशन, बोली- वहीं करूंगी प्रदर्शन
बड़े जनआंदोलन की तैयारी में अन्नामलाई
माना जा रहा है कि, इन्ही सब चीजों को देखकर अन्नामलाई बीजेपी से अलग होकर राज्य में खुद को नए विकल्प के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक, वो जल्द ही तमिलनाडु की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बड़ा जनआंदोलन शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह केवल एक सामाजिक-राजनीतिक अभियान होगा या आगे चलकर किसी नई राजनीतिक पार्टी का रूप ले सकता है।
K annamalai meets bjp leaders in delhi amid speculations of leaving party tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अन्नामलाई को मनाने में नितिन नबीन फेल, अब अमित शाह से होगी सीक्रेट मीटिंग, तमिलनाडु में BJP का टूटना तय!
Jun 02, 2026 | 01:44 PM4 करोड़ का बजट, 6 महीने का वक्त, फिर भी सड़क गायब! बेसा-घोगली मार्ग पर पहली ही बारिश में मंचा ‘कीचड़-संग्राम’
Jun 02, 2026 | 01:44 PMनासिक की पेठ तहसील में भीषण जल संकट: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, पानी की किल्लत से युवाओं की शादियां रुकीं
Jun 02, 2026 | 01:44 PMपेट्रोल-डीजल को भूल रहे लोग, मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, Tata से लेकर VinFast तक की हुई बल्ले-बल्ले
Jun 02, 2026 | 01:39 PMपीएमपीएमएल भर्ती विवाद पर कांग्रेस का हमला, वैष्णवी ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई की मांग
Jun 02, 2026 | 01:37 PMनागपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, विद्यार्थियों के अभाव से जूझ रहे जिला परिषद स्कूल; चिंताजनक तस्वीर
Jun 02, 2026 | 01:33 PM‘फैसला लेंगे लेकिन घोषणा नहीं करेंगे’; देवेंद्र फडणवीस ने साफ की किसान कर्जमाफी और लाडकी बहिन योजना पर स्थिति
Jun 02, 2026 | 01:33 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














