चिमूर में गरजे नरेंद्र मोदी, कहा- कांग्रेस खेल रही खतरनाक खेल, अब आदिवासियों को बांटकर करना चाहती है कमजोर
अपने आरोपों को लेकर दावा करते हुए पीएम ने कहा कि इस संबंध में एक पुराना विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स एएनआई)
चिमूर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिन ही शेष हैं, जिसके चलते सभी दलों के बड़े नेता यहां चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिमूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके ‘शाही परिवार’ की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चिमूर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आरक्षण के विषय से चिढ़ती है। 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित कर दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को मिले विशेष अधिकारों पर सवाल उठाए गए थे।”
‘कंग्रेस खेल रही खतरनाक खेल’
अपने आरोपों को लेकर दावा करते हुए पीएम ने कहा कि इस संबंध में एक पुराना विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है। रैली में उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या लगभग 10 प्रतिशत और कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई एसटी के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है, वह बिखर जाए। आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है।”
सम्बंधित ख़बरें
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
यह भी पढ़ें- CJI संजीव खन्ना का नया आदेश- जल्द सुनवाई की मांग मौखिक तौर पर नहीं जाएगी सुनी, ईमेल या रजिस्ट्री में करें रिक्वेस्ट
आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है। इसलिए मेरा आपसे आग्रह है। हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।” अपने भाषण में उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी। कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वह इस देश पर राज करने के लिए ही पैदा हुआ है। आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है।”
यह भी पढ़ें- भारत बनाएगा पहली स्वदेशी बुलेट-ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद रूट पर हुआ ट्रायल
पीएम ने दोबारा जीत का किया दावा
रैली में मौजूद भारी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भारी बहुमत के साथ भाजपा नीत महायुति ही एक बार फिर सत्ता में बनी रहेगी। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी होगा। कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने को लेकर मोदी ने कहा कि देश का एक संविधान सुनिश्चित करने में 7 दशक लग गए थे। जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आप कांग्रेस और उसके सहयोगियों को कश्मीर में अनुच्छेद 370 लाने देंगे?” इस दौरान उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बात की और कहा कि भाजपा नीत सरकार सोयाबीन किसानों को वित्तीय सहायता दे रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
