वर्धा में पटवारी ने किसान से मांगी 3000 की रिश्वत, ACB ने रंगेहाथ दबोचा
Wardha News: वर्धा में किसान से सातबारा सुधार के बदले 3 हजार की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को एसीबी ने जाल बिछाकर रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ हैं।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Patwari Bribery Case News: वर्धा किसान से पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। किसान के पास देने के लिए पैसे नहीं होने से उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो की ओर शिकायत की। एसीबी ने जाल बिछाकर तलाठी को 3000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अल्पभूधारक किसान (65 वर्ष) ने शिकायत की थी कि वे अपने खेत के सातबारा रिकॉर्ड में सुधार के लिए रे पटवारी कार्यालय थे पहुंचे दौरान आरोपो ग्रापं काजली के पटवारी ललीतकुमार रामकृष्णाजी जोगे (40) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 3,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने यह जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद 14 जनवरी को कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस निरीक्षक कान्होपात्रा बन्सा के नेतृत्व नेतृत्व में दो पंचों की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपी को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद की गई है। आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 9000 रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
यह भी पढ़ें: वर्धा में लाड़ली बहन योजना पर संकट, पोर्टल समस्या से लाभार्थी परेशान हैं।
आरोपी ललीतकुमार के घर की तलाशी जारी
- रिश्वतखोरी के इस मामले में आरोपी के घर की भी तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने भ्रष्टाचार की इस घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- वर्धा जिले के पुलिस विभाग ने आरोपी ललीतकुमार जोगे के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है,
- यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक कान्होपात्रा बन्सा, पर्यवेक्षण अधिकारी पुलिस उपअधीक्षक राकेश साखरकर जांच अधिकारी वर्धा एसीबी के पुलिस निरीक्षक संदिप मुपडे ने की
