विरार में खौफनाक वारदात! RTI एक्टिविस्ट को माफियाओं ने पत्थरों से कुचलकर मारा, अवैध खदान के खिलाफ की थी शिकायत
RTI Activist Murder: पालघर जिले के विरार में अवैध पत्थर खदान के खिलाफ आवाज उठाना एक RTI कार्यकर्ता को भारी पड़ा। जांच के दौरान माफियाओं ने कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर अधिकारी को भी घायल कर दिया।
- Written By: आकाश मसने
RTI एक्टिविस्ट आत्माराम पाटिल व उनकी गाड़ी (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
RTI Activist Murdered In Virar: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में कानून और प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए एक आरटीआई कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। शिरगांव रायपाड़ा इलाके में मंगलवार दोपहर अवैध पत्थर खदान माफियाओं ने शिकायत से नाराज होकर कार्यकर्ता आत्माराम पाटिल को पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आए राजस्व विभाग के मंडल अधिकारी प्रभाकर पाटिल भी गंभीर रूप से घायल हो गए, शिरगांव में महेश पाटिल नामक व्यक्ति की पत्थर को खदान है।
अवैध खुदाई में विरोध में की थी शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से भारी विस्फोट और खुदाई की जा रही थी, जिसकी वजह से आसपास के मकानों में दरारें आ रही थीं। सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम पाटिल ने इस अवैध गतिविधि के विरुद्ध राजस्व विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते खदान मालिक का परिवार उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे जब शिकायत की जांच करने के लिए मंडल अधिकारी प्रभाकर पाटिल अपनी टीम और शिकायतकर्ता आत्माराम पाटिल के साथ खदान का निरीक्षण करने पहुंचे, तो आरोपियों ने सबसे पहले मंडल अधिकारी की कार में तोड़फोड़ की और उन पर लकड़ी के डंडों से हमला किया। फिर हमलावरों ने आत्माराम पाटिल को घेर लिया और उनके सिर पर भारी पत्थर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
45 डिग्री की तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत, 150 हाईटेक कूलिंग जैकेट से मिलेगी भीषण गर्मी से निजात
नागपुर के हिंगना MIDC में कचरे के ढेर में लगी आग, इलाके में फैला धुआं; मची अफरातफरी
मीरा रोड से विरार तक दौड़ेगी मेट्रो-13, 17,725 करोड़ की परियोजना से लोकल ट्रेनों की भीड़ होगी कम
यह भी पढ़ें:- बिजली के खंभे से टकराकर गिरा प्लेन, पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया कैसे हुआ बारामती विमान हादसा
मुख्य आरोपी सहित 3 संदिग्ध अरेस्ट
वारदात की सूचना मिलते ही विरार पुलिस का भारी अमला घटनास्थल पर पहुंचा। विरार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी महेश भोइर सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विरार पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा कि हमने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर 66 दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए है है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
