45 डिग्री की तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत, 150 हाईटेक कूलिंग जैकेट से मिलेगी भीषण गर्मी से निजात
Amravati Weather Update: अमरावती पुलिस आयुक्तालय ने ट्रैफिक कर्मियों के लिए 150 विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए हैं। रिचार्जेबल बैटरी और इनबिल्ट पंखों वाली यह जैकेट भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगी
- Written By: रूपम सिंह
तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Heatwave Protection: विदर्भ की भीषण गर्मी और पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बीच शहर के यातायात पुलिस कर्मियों को एक बड़ी राहत मिली है। सड़क पर घंटों तैनात रहकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों को पुलिस आयुक्तालय की ओर से 150 विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल न केवल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है, बल्कि भीषण गर्मी में उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा रही है।
पुलिस आयुक्तालय की विशेष पहल
अमरावती पुलिस आयुक्तालय ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इन हाईटेक जैकेटों की खरीदी की है। अक्सर देखा जाता है कि चिलचिलाती धूप और लू के कारण चौराहों पर तैनात कर्मियों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसी समस्या के समाधान के रूप में शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस अब सफेद रंग के इन विशेष कूलिंग जैकेटों में नजर आ रही है।
कैसे काम करता है यह कूलिंग जैकेट यह जैकेट तकनीकी रूप से काफी उन्नत है। इसमें एक इनबिल्ट कूलिंग मशीन लगी होती है, जो जैकेट के भीतर तापमान को नियंत्रित रखती है। यह पूरी मशीन एक रिचार्जेबल बैटरी पर चलती है। कर्मियों को इसे ड्यूटी पर आने से पहले मोबाइल की तरह चार्ज करना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
एक बार चार्ज होने पर यह कई घंटों तक निरंतर ठंडक प्रदान करता है। जैकेट के अंदर लगे पंखे और कूलिंग मैकेनिज्म शरीर के चारों ओर ठंडी हवा का संचार करते हैं, जिससे पसीना तुरंत सूख जाता है और शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है।
यह भी पढ़ें:- Chandur Railway: सरकारी जमीन पर बने घरों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू; 500 वर्गफुट तक कोई शुल्क नहीं
अत्याधुनिक कूलिंग जैकेट की प्रमुख विशेषताएं
- तापमान नियंत्रणः यह जैकेट बाहर के भीषण तापमान के बावजूद शरीर के तापमान को 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम रखने में सक्षम है.
हल्का और आरामदायकः अत्याधुनिक तकनीक से बने होने के बावजूद यह वजन में काफी हल्का है, जिससे कर्मियों को इसे पहनकर ड्यूटी करने में कोई परेशानी नहीं होती। - सुरक्षा कवचः धूप से बचाव के साथ-साथ यह जैकेट रिफ्लेक्टर स्ट्रप्स के साथ आता है, जिससे रात के समय भी यातायात कर्मियों की दृश्यता बनी रहती है.
- बैटरी लाइफः इसकी शक्तिशाली बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है, जो एक पूरी शिफ्ट के लिए पर्याप्त है।
