वसई-विरार में पानी बर्बादी पर सख्त एक्शन, ₹10 हजार तक जुर्माना, तीसरी गलती पर केस; कार वॉशिंग पर भी रोक

Vasai Virar Water Wastage Fine: वसई-विरार मनपा ने संभावित जल संकट को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। पानी की बर्बादी पर ₹10,000 तक जुर्माना लगेगा और तीसरी बार नियम तोड़ने पर पुलिस केस दर्ज होगा।
A fine ranging from ₹1,000 to ₹10,000 for wasting water
वसई विरार पानी बर्बादी जुर्माना, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संभावित जलसंकट के चलते वसई-विरार मनपा का सख्त एक्शन प्लान।

  • पानी बर्बाद करने पर 1,000 से 10,000 रुपये तक जुर्माना।

  • कार वॉशिंग सेंटर सप्ताह में सिर्फ तीन दिन खुलेंगे।

  • अवैध नल कनेक्शन और मोटी पाइपलाइन पर कार्रवाई, कनेक्शन कटेगा।

  • बिल्डरों को निर्माण में पीने के पानी के इस्तेमाल पर रोक।

  • तीसरी बार नियम तोड़ने पर पुलिस में मामला दर्ज होगा।

Vasai Virar Water Conservation Rules: विरार शहर में पानी की संभावित किल्लत को देखते हुए वसई-विरार महापालिका ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कड़ा एक्शन प्लान लागू कर दिया है। अब घर की छत की टंकी ओवरफ्लो होने से लेकर कार वॉशिंग सेंटर, बिल्डरों और अवैध नल कनेक्शन वालों तक, किसी की भी खैर नहीं है। नियम तोड़ने वालों पर 1,000 से 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और तीसरी बार गलती करने पर सीधा पुलिस में मामला दर्ज होगा।

महाराष्ट्र में एल नीनो के असर और आगे आने वाले समय में पानी की कमी की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार के जलसंपदा विभाग ने 5 अक्टूबर 2026 को एक आदेश जारी किया था। इसमें 31 अगस्त 2027 तक उपलब्ध पानी का सही तरीके से इस्तेमाल और संचयन कर पीने का पानी सुरक्षित रखने को कहा गया है। इसी के तहत मनपा नें सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं।

नियम तोड़ने वालों पर 1,000 से 10,000 तक का जुर्माना

नए नियमों के मुताबिक, बोरवेल या कुएं के पानी से चलने वाले निजी कार वॉशिंग सेंटर अब हफ्ते में सिर्फ तीन दिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को ही खुल सकेंगे। बाकी दिन सेंटर चालू मिला तो 10,000 कहा गया है कि गाड़ी धोने, फुटपाथ साफ करने के लिए मनपा का पीने का पानी न रुपये का जुर्माना लाल आम लोगों से भी

के हाउसिंग सोसाइटियों को अपना इस्तेमाल करें, बल्कि बोरवेल के पानी का इस्तेमाल करे। प्राइवेट और सार्वजनिक स्विमिंग पूल तथा निजी बगीचों में भी पीने के पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई एसटीपी चालू रखना होगा और उसी साफ किए गए पानी का इस्तेमाल बागवानी व

फ्लोट वाल्व लगाने की अपील की है।शहर फ्लशिंग में करना होगा। घर या इमारत की पानी की टंकी से पानी बहता मिला, तो 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। मनपा ने लोगों से टंकियों में ऑटोमैटिक में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ भी मुहिम चलेगी।

मोटी पाइप लाइन डालने वालों का कटेगा कनेक्शन

बिना इजाजत कनेक्शन लेने या तय साइज से मोटी पाइपलाइन डालने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा, 5,000 रुपये जुर्माना लगेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों से पानी बहते या बर्बाद होते मिला, तो टैंकर मालिक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। वसई-विरार मनपा के ठेकेदार का टैंकर होने पर यह रकम उसके बिल से काटी जाएगी। बिल्डर, विकास और सड़क के काम में मनपा के पीने का पानी इस्तेमाल करने पर पूरी तरह पाबंदी है।

पानी बचाने जागरूकता अभियान

  • बिल्डरों को निर्माण के लिए एसटीपी का ट्रीटेड पानी, बोरवेल या कुएं का पानी ही इस्तेमाल करना होगा।

  • नियम टूटने पर काम तुरंत रुकवाया जाएगा और बिल्डर या ठेकेदार पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आरएमसी प्लांट में पानी की बर्बादी पाए जाने पर हर प्लांट पर 10,000 रुपये जुर्माना लगेगा।

  • मनपा सिर्फ जुर्माना नहीं वसूलेगी, बल्कि जलापूर्ति विभाग, इंजीनियर और स्वास्थ्य निरीक्षक की टीमें अलग-अलग इलाकों में लोगो पानी बचाने के लिए जागरूक करेंगी हर विभाग में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो हर महीने की 15 तारीख को अपनी रिपोर्ट जलापूर्ति विभाग को देगा।

A fine ranging from ₹1,000 to ₹10,000 for wasting water
नवी मुंबई-कल्याण का सफर तेज, यात्रा में 30-45 मिनट की बचत, दूरी 7-8 किमी होगी कम

संभावित जलसंकट से निपटने और पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए सभी विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई नागरिक या संस्था दो बार जुर्माना लगने के बाद तीसरी बार भी नियम तोड़ती है, तो सबंधित सहायक आयुक्त या अधिकृत अधिकारी कानून के तहत मामला दर्ज कराएंगे।

संजय हेरवाडे, अतिरिक्त आयुक्त, वसई-विरार मनपा

A fine ranging from ₹1,000 to ₹10,000 for wasting water
मुंबई में सर्दियों की मटर हुई सस्ती, 120 से घटकर 50 रुपये किलो पहुंचा भाव; आवक में भारी उछाल

तीसरी गलती पर होगी कानूनी कार्रवाई

स्थानीय नागरिक राहल सिंह कहां कि पालघर जिला के वसई-विरार महापालिका द्वारा लागू किया गया यह नियम पूरी तरह सरहारिक है और खुद इनक अधिकारी इस पर खरे नहीं उतर रहे हैं। महापालिका का जल आपूर्ति विभाग भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है, जहाँ अधिकारियों की मिलीभगत से हाईवे पर चल रहे होटलों को अवैध नल कनेक्शन दिए गए हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शहर की आबादी करीब 30 लाख तक पहुँच चुकी है।

ऐसे में सड़कों पर चल रहे हजारों अवैध वॉशिंग सेंटरों को बंद कराने के बजाय उन्हें तीन दिन की छूट देना आम लोगों को भ्रमित करने जैसा है। महापालिका इन नियमों का पालन करवाने में पूरी तरह विफल रहेगी। यह केवल दिखावा और जुमलेबाजी है।