Vasai Virar में अवैध रिक्शों पर बड़ी कार्रवाई, 479 चालक पकड़े, लाखों का जुर्माना
Vasai Virar में अवैध रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है। डेढ़ साल में 479 चालकों पर कार्रवाई कर करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
वसई विरार अवैध ऑटो रिक्शा कार्रवाई (सौ. सोशल मीडिया )
Vasai Virar Illegal Auto Rickshaw Action: वसई-विरार शहर में अवैध रूप से चल रहे रिक्शों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पिछले डेढ़ साल में की गई कार्रवाई के दौरान 479 अवैध रिक्शा चालकों को पकड़ा गया है।
परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल 29 लाख 87 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था को सुधारने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
Vasai Virar में बिना लाइसेंस और बैच के चला रहे थे रिक्शा
पुलिस के अनुसार, कई चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस या आवश्यक बैच के ही रिक्शा चला रहे थे। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, शीशे पर दागी गोली, बोरी में भरकर ले गए गहने, देखें VIDEO
Motivational Thoughts: सुबह की शुरुआत करें इन मोटिवेशनल विचारों के साथ, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
The Odyssey BO Collection: मंडे टेस्ट में द ओडिसी ने मचाया धमाल, 100 करोड़ की कमाई कर करेगी कमाल
ईमानदार चालकों पर पड़ रहा था असर
अवैध रिक्शा चालकों की बढ़ती संख्या के कारण नियमों का पालन करने वाले ईमानदार चालकों के रोजगार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था। लंबे समय से इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग उठ रही थी।
अभियान को और तेज करने की तैयारी
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत लांगी ने बताया कि अवैध रिक्शों के संबंध में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में इस अभियान को और तेज किया जाएगा और जिन इलाकों में अवैध रिक्शा पाए जाएंगे, वहां उन्हें जब्त किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- मच्छर जनित बीमारी पर सख्ती, महाराष्ट्र में Japanese Encephalitis के खिलाफ बड़ा अभियान
यातायात व्यवस्था सुधारने पर फोकस
इस कार्रवाई से उम्मीद है कि वसई-विरार में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को सुरक्षित व व्यवस्थित परिवहन सुविधा मिल सकेगी। साथ ही नियमों का पालन करने वाले चालकों को भी राहत मिलेगी।
