- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Palghar Water Crisis Woman Taking Risk Of Life For Small Amount Of Water
जान जोखिम में ड़ालकर मिलता है जरा सा पानी, पालघर में पूरी रात देना पड़ता है कुएं पर पहरा
महाराष्ट्र इस समय पानी की भारी समस्या से जूझ रहा है, पालघर जिला भी उससे अछूता नहीं है यहां लोग पीने के पानी के लिए बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पालघर जिले में पानी की किल्लत की वजह से महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। अपनी जान जोखिम में डालकर पानी की तलाश में लोग सूखे हुए कुएं से पानी निकल रहे हैं। थोड़े से पानी के लिए उन्हें कुएं पर पूरी रात पहरा देना पड़ता है।
- Written By: अनिल सिंह

रातभर पहरा देने के बाद सूखे हुए कुएं से पानी निकालती महिलाएं
पालघर: मई महीने में पालघर जिले के दूरदराज इलाकों समेत कई इलाकों में पानी की किल्लत की गंभीर समस्या देखने को मिली है। भले ही जिले में सूर्या नदी और उस पर बने डैम हैं, फिर भी जिले के कई हिस्सों में हर साल गर्मियों के मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीनों में पानी की कमी की समस्या देखी जाती है। इस दौरान जिले के दूरदराज के इलाकों में बोरवेल, कुएं और तालाब का पानी सूख जाने की तस्वीर सामने आती हैं।
इस समय पालघर जिले के जव्हार, मोखाडा, वाडा, विक्रमगढ़ समेत कई इलाकों में पानी की किल्लत की समस्या है। बोईसर शहर के पास के कुछ गांवों में बोरवेल का जल स्तर कम होने से उसमें पानी आना बंद हो गया है। इसलिए नागरिकों को एमआईडीसी की और से एक/दो दिन बाद रात-बिरात एक आध घंटे के लिए आने वाले पानी पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें
Palghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
पालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Vasai Murder Case: वसई हत्याकांड में टैटू ने खोला सिर कटे शव का राज, 8 घंटे में पकड़ा गया कातिल दोस्त
वसई में दरिंदगी: पिता से झगड़े का बदला 4 साल के मासूम से लिया, जमीन पर पटका और लोहे की छड़ से फोड़ा सिर
पालघर जिले के साथ वसई-विरार और मीरा-भायंदर नगर निगम की प्यास बुझाने वाला विक्रमगढ़ भी इस समय पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। यहां तक कि जब कुछ ही दूरी पर डैम हैं, फिर भी सारशी के ग्रामीणों को पानी के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्राम पंचायत से बार-बार मांग करने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा कोई भी उपाययोजना नहीं किये जाने के कारण यहां के ग्रामीण अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

पालघर के विक्रमगढ़ के सारशी ग्राम पंचायत के क्षेत्र के नागरिक इस समय पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। चूंकि गांव में स्थित कुएं और बोरवेल जल स्तर कम हो जाने के कारण इनका पानी सूख चुका है। जिसके चलते यहां की महिलाओं को थोड़े से पानी के लिए पूरी रात कुओं पर पहरा देना पड़ता है। थोड़े थोड़े पानी के इकठ्ठा करने के इंतजार में पूरी रात बितानी पड़ती हैं। इसके बावजूद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। थोड़ा पानी मिल भी जाए तो वो दूषित होता है। इसलिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है। सारशी ग्रामपंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवोंपाड़ो की आबादी तीन हजार से अधिक हैं और गांव के सभी कुएं सूख चुके हैं। इसके अलावा गांव में पहले से लागू नल जल योजना भी बंद है, जिससे यहां की महिलाओं को पानी के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है।
पानी की किल्लत झेलने वाला सारशी गांव, धामनी और कवडास डैम से कुछ ही दूरी पर है। सूर्या परियोजना के इन्हीं दो डैम में से पालघर जिले के पूर्वी हिस्से के साथ-साथ बोईसर, तारापुर एमआईडीसी, वसई-विरार और मीरा-भायंदर नगर निगम को भी पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन फिर भी हर साल यहां के स्थानीय नागरिकों को अप्रैल, मई और जून के महीने में पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। ग्रामपंचायत सदस्यों का आरोप है कि, यहां की महिलाएं पिछले कुछ हफ्तों से पानी के लिए गुहार लगा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
हर साल मानसून के दौरान पालघर के जव्हार, मोखाडा, विक्रमगढ़ इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जाती है। लेकिन फिर भी जिला प्रशासन और सरकारी योजना के अभाव के कारण यहां के नागरिकों को कुछ ही महीनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन को यहां की पानी समस्या को हमेशा के लिए दूर करने के लिए कदम उठाना जरूरी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा।
Palghar water crisis woman taking risk of life for small amount of water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














