शिवसेना नेता अशोक ढोडी की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दो अन्य की तलाश
शिवसेना नेता अशोक ढोडी हत्या मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद एक और आरोपी मनोज राजपूत को ठाणे से गिरफ्तार किया। अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पालघर (फोटो-सोशल मीडिया)
पालघर: शिवसेना नेता अशोक ढोडी के अपहरण और हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के शिवनेता नेता की हत्या पांच महीने पहले कर दी गई थी। वो 19 जनवरी को लापता हो गए थे और उनका शव कुछ दिन बाद मिला था।
अब पांच महीने बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी है। जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि जनवरी में हुए इस अपराध के लिए पुलिस ने अब तक अशोक के भाई अविनाश ढोडी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो और आरोपी अब भी फरार हैं। उन्होंने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर से मनोज भवरसिंह राजपूत (34) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
19 जनवरी को हुए थे लापता
शिवसेना शिंदे गुट के नेता अशोक धोडी (52) 19 जनवरी को लापता हो गए थे। लापता होने के कुछ दिनों बाद ही उनका शव मिला था। यतीश देशमुख ने बताया कि कुछ दिनों से अविनाश धोडी अपने भाई अशोक धोड़ी से नाराज थे। उनके भाई अशोक धोडी ने वेवजी ग्राम पंचायत में एक आवेदन देकर उसके घर का पट्टा रद्द करवा दिया था। इसके कारण अविनाश को घर खाली करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
शिवसेना नेता की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 5 महीने बाद पकड़ाया, ऐसे दिया खूनी वारदात को अंजाम
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
उन्होंने आगे बताया, “19 जनवरी को जब अशोक धोडी दहानू से अपने घर जा रहे थे, तो आरोपी और उसके साथियों ने वेवजी घाट पर उसकी कार रोकी और उसका अपहरण कर लिया।” अधिकारी ने ये भी बताया कि आरोपियों ने बाद में अशोक धोडी की हत्या कर दी थी और उनके शव को कार में डालकर गुजरात के सरीगाम वाडिया पाड़ा में पानी से भरी एक खदान में धकेल दिया था। (भाषा इनपुट के साथ)
