Palghar : पालघर में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में की गोलीबारी
Palghar Firing News: पालघर जिले के बोईसर में लुटेरों ने आभूषण की दुकान में गोलीबारी की, लेकिन कोई लूट नहीं की और हथियार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिवॉल्वर बरामद किया है, जांच जारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पालघर में दिनदहाड़े लूट
Palghar News: महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर शहर में लुटेरों के एक गिरोह ने शुक्रवार को आभूषण की एक दुकान के अंदर दो गोलियां चलायीं लेकिन वहां से कोई कीमती सामान लूटे बिना भाग गए।
उन्होंने बताया कि लूट की असफल कोशिश की यह घटना बोईसर के गणेश नगर इलाके में स्थित एक दुकान में पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे हुई, जिसमें आरोपी मौके से भागने से पहले अपना हथियार वहीं छोड़ गए। बोईसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लुटेरों के एक गिरोह ने आभूषण की दुकान पर धावा बोला और दो गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं। इसके बाद चोर तुरंत मौके से फरार हो गए लेकिन जल्दबाजी में भागते समय अपना हथियार वहीं छोड़ गए।”
यह भी पढ़ें- शिवसेना UBT के नेता संजय राउत की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
सम्बंधित ख़बरें
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
चलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने मांगी माफी
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और रिवॉल्वर बरामद किया, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है और मामले की जांच जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
