Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vasai Virar: नालासोपारा पश्चिम में बविआ को झटका, कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

Maharashtra: नालासोपारा पश्चिम में बहुजन विकास आघाड़ी से जुड़े कई नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे बविआ में असंतोष और आगामी चुनावों से पहले बदलते राजनीतिक समीकरण साफ नजर आने लगे हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 22, 2025 | 12:26 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nalasopara News In Hindi: वसई-विरार भाजपा में अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के पक्ष प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। नालासोपारा पश्चिम में बहुजन विकास आघाड़ी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार बीजेपी में पक्ष प्रवेश भाजपा की राजनीतिक ताकत को मजबूती दे रहा है।

इस पक्ष प्रवेश के बाद बविआ के पूर्व सभापति अतुल सालुंखे का घटता जनाधार को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो, हाल के दिनों में बविआ से नाराज कई पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बविआ से जाने वाले नेताओं का कहना है कि उन्हें पार्टी के भीतर अपेक्षित सम्मान, विकास कार्यों में सहभागिता और भविष्य की स्पष्ट दिशा नहीं मिल पा रही थी। इसके विपरीत भाजपा में संगठनात्मक मजबूती, स्पष्ट नेतृत्व और आगामी चुनावों को लेकर ठोस रणनीति ने उन्हें आकर्षित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी शिवनगरी, नागापुर के नागेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेला

‘आधी रात’ में ATS की बड़ी स्ट्राइक, आतंकी साजिश नाकाम, महाराष्ट्र के 21 ठिकानों पर तलाशी, हिरासत में दर्जनों

कसारा-मनमाड रेलवे लाइन से बदलेगी उत्तर महाराष्ट्र की तस्वीर, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से मजबूत कनेक्टिविटी

अगर गणेश नाइक में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें, श्रीकांत शिंदे की गणेश नाइक को खुली चुनौती

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नालासोपारा पश्चिम में यह बदलाव केवल पक्ष प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की राजनीतिक नब्ज को दर्शाता है। जिस इलाके में लंबे समय तक बविआ का प्रभाव रहा, वहां अब भाजपा की बढ़ती मौजूदगी नए सिवासी समीकरण गढ़ रही है।

ये भी पढ़ें :- Thane: मीरा-भाईंदर में सी-विजिल ऐप ठप, चुनावी निगरानी पर बड़ा सवाल

बविआ में झलकने लगी असंतोष की स्थिति

भाजपा नेताओं का दावा है कि पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करेंगे तथा विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं दूसरी ओर, बविआ के भीतर असंतोष की स्थिति साफ झलकने लगी है।

पूर्व सभापति अतुल सालुखे के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं और कार्यकर्ताओं के पलायन से पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है। स्थानीय नागरिकों के बीच भी यह चर्चा तेज है कि आगामी मनपा और स्थानीय निकाय चुनावों में इन बदलते समीकरणों का सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Nalasopara west bva leaders join bjp political shift

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 12:26 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Palghar news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.