-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- More Than 400 Students Of Ashram Schools Fell Ill After Eating Poisonous Food In Palghar
जहरीला खाना खाने से आश्रम विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र पड़े बीमार, अस्पताल में किया गया भर्ती
- Written By: किर्तेश ढोबले
जिलाधिकारी ने बताया कि उनमें से 150 का अभी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और कासा, तलासरी, वानगांव, पालघर और मनोर के ग्रामीण अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में जिले के दहानू तालुका के लगभग 20 आश्रम विद्यालयों में जहरीला खाना खाने से 400 से अधिक छात्र बिमार पड़ गए है। जिसके बाद मौके पर हाहाकार मच गया। छात्रों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई अस्पतालों नें बेड कम पड़ गए है। आश्रम स्कूल आदिवासी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय होते हैं।
पालघर के जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने बताया, “एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना (आईटीडीपी) के दहानू परियोजना के तहत विभिन्न आश्रम विद्यालयों के 250 से अधिक छात्रों ने जी मिचलाने, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।”
जिलाधिकारी ने बताया कि उनमें से 150 का अभी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और कासा, तलासरी, वानगांव, पालघर और मनोर के ग्रामीण अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
केंद्रीय रसोईघर का निरीक्षण
जिलाधिकारी गोविंद बोडके ने मंगलवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया जहां छात्र भर्ती हैं। उन्होंने केंद्रीय रसोईघर का भी निरीक्षण किया जहां से रात्रि भोजन के लिए खाद्य सामग्री मंगवाई गई थी। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और पुलिस कर्मियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं में भेज दिया है।
घटना की होगी जांच
उन्होंने कहा कि संबंधित उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) घटना की जांच करेंगे, जबकि एफडीए और पुलिस अपनी स्वतंत्र जांच करेंगे। उप जिलाधिकारी सुभाष भागड़े ने बताया कि प्रभावित आश्रम स्कूल एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना (आईटीडीपी) के तहत चल रहे हैं और जिले के दहानू, पालघर, तालसेरी और वसई तालुका में स्थित हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
More than 400 students of ashram schools fell ill after eating poisonous food in palghar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










