Vasai Virar मनपा चुनाव भाजपा-शिवसेना साथ लड़ेगी, सीट बंटवारे पर फैसला जल्द
Maharashtra Politics News: वसई-विरार दौरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मनपा चुनाव में शिवसेना-भाजपा की जीत का दावा करते हुए लाड़ली बहन योजना, मेट्रो और टैक्स राहत का वादा किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: आगामी निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को वसई विरार क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना वसई विरार मनपा क्षेत्र के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
विरार पूर्व स्थित होटल विवांता में आयोजित मार्गदर्शन कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबोधित किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारी लाड़ली बहनों ने जिस प्रकार लोकसभा और विधानसभा में भगवा परचम लहराया उसी प्रकार निश्चित रूप से वसई विरार मनपा में भी भगवा झंडा लहराएगी।
उन्होंने कहा हम सिर्फ बोलते ही नहीं हैं, हम उसे करके भी दिखाते हैं और सही समय आने पर हमारी लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि निश्चित रूप से 2100 कर दी जाएगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, कई लोगों ने इस योजना का विरोध किया, लेकिन, किसी के अंदर इतना दम नहीं, जो इसे बंद कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
साथ ही उन्होंने बताया कि, मनपा चुनाव के बाद इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा। उन्होंने बताया कि, जल्द ही इस शहर की लाडली बहनों को मैट्रो की शौगात मिलेगी। इसके अलावा 500 वर्ग फुट के घरों पर लगाएं गए कर को भी हटाने का काम किया जाएगा।
शिंदे ने अपने संबोधन में कहा, अन्य पार्टियां सत्ता के लिए चुनाव लड़ते हैं, लेकिन हम सिर्फ समाज सेवा के लिए चुनाव लड़ते हैं। क्योंकि बाला साहेब की कल्पना थी 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति आज शिवसेना उन्हीं के विचारों को लेकर चल रही है, हम मुख्यमंत्री होते हुए भी कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे, आज भी करते हैं और आने वाले समय में भी इसी प्रकार करते रहेंगे।
सीट बंटवारे पर निर्णय नहीं
इस दौरान गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए तालुका प्रमुख सुदेश चौधरी ने बताया कि, वसई विरार निकाय चुनाव भाजया और शिवसेना एक साथ मिलकर लड़ेगी। सीट बंटवारे पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। शिंदे साहब ने इसकी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, एक दो दिन में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- कांदिवली पूर्व में BJP कार्यकर्ताओं का आक्रोश, चव्हाण की तस्वीर पर चप्पल मारकर विरोध
इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना में प्रवेश किया। जिनका स्वयं एकनाथ शिंदे और प्रताप सरनाईक ने भगवा ध्वज जमा कर सेना में स्वागत किया। इसके पूर्व विरार पूर्व स्थित मां जीवदानी मंदिर के समीप बने हैलीपेड पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भाजपा वसई विधायक स्नेहा दुबे पंडित, नालासोपारा विधायक राजन नाइक, पालघर विधायक राजेंद्र गावित, शिवसेना बोईसर विधायक विलास तरे सुदेश चौधरी, बसंत चव्हाण, पंकज देशमुख आदि नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
