रामनवमी की शोभा यात्रा में मचा बवाल, अंडे फेंके जाने की जानकारी, पालघर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पालघर जिले के एक इलाके में रामनवमी के अवसर पर आयोजित मोटरबाइक यात्रा के प्रतिभागियों पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
रामनवमी की शोभा यात्रा में मचा बवाल। (सौजन्यः सोशल मीडियाः प्रतिकात्मक फोटो)
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक इलाके में रामनवमी के अवसर पर आयोजित मोटरबाइक यात्रा के प्रतिभागियों पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ उपद्रव और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कारवाई की जा रही है।
एक व्यक्ति पूछताछ के लिए हिरासत में
जानकरी के अनुसार एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सकल हिंदू समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी। उक्त घटना हुई तब यह यात्रा विरार (पश्चिम) में ग्लोबल सिटी स्थित पिंपलेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। रामनवमी शोभायात्रा में लगभग 100 से 150 मोटरसाइकिलें, एक रथ और 2 टेम्पो शामिल थे। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभाग लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
वसई-विरार में भारी बारिश के बीच भी नल सूखे, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की बिजली ठप, लोग परेशान
पालघर में भारी बारिश से तबाही: उफान पर नदियाँ और टूटे संपर्क; NDRF ने रेस्क्यू कर 244 लोगों को सुरक्षित निकाला
पालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कथित तौर पर अंडे फेंके गए
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यात्रा पिंपलेश्वर मंदिर के पास पहुंची तभी कुछ बाइक सवारों पर पास की एक इमारत से कथित तौर पर अंडे फेंके गए। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोष फैल गया और क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही बोलिंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया।
उन्होंने बताया कि बोलिंज पुलिस ने उपद्रव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तथा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी साझा करने से बचें जिससे तनाव फैलने की आशंका हो।
