पालघर में भयावह हादसा: फार्मा कंपनी में गैस लीक से 4 लोगों की दर्दनाक मौत; दो की हालत गंभीर
Palghar Gas Leak: पालघर के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में गैस लीक होने से 6 लोग अचेत हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां 4 की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पालघर में गैस लीक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gas Leak in Pharma Company: महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक दवा कंपनी में गैस लीक होने से 4 लोगों की मौत हो गई। पालघर के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में गैस लीक होने से यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस लीक होने के कारण यह दुर्घटना घटी है।
इस घटना के बाद तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में आसपास के संयंत्रों को खाली कराया गया है। इस घटना पर तमाम अधिकारियों ने संज्ञान लिया। औद्योगिक क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। जिससे यह हादसा किसी भयावह रूप में सामने न आ सके।
हादसे के बाद मचा हड़कंप
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राजधानी मुंबई से लगभग 130 किलोमीटर दूर बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेडली फार्मा में दोपहर में हुआ है। जिसके चलते चारों-तरफ अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
लाइब्रेरी में असुविधाओं पर भड़के विधायक मिलिंद नरोटे, नपं प्रशासन को फटकार लगा एसी लगाने के दिए निर्देश
जवाहरनगर आयुध निर्माणी के एसिड सेक्शन में लगी भीषण आग; एक कर्मचारी सहित तीन ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
‘इन्विजनिंग इंडिया’ के दूसरे संस्करण का विमोचन, संजय देशमुख की पुस्तक में 2047 के विकसित भारत का रोडमैप
गोंदिया: सड़क पर ‘जंगल के राजा’ की नाकाबंदी; हाथी ने वन अधिकारियों का काफिला रोका, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल
दोपहर में घटी यह दुर्घटना
घटना के बाद पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच कंपनी की एक इकाई में नाइट्रोजन गैस लीक हुई, जिससे कई कर्मचारी अचेत हो गए। उसके बाद उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया है।
दो कर्मियों की हालत गंभीर
अब तक मिली जानकारी के अनुसार छह कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया था। जिसमें से चार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मियों को स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मई में भी हुआ था ऐसा हादसा
इससे पहले मई में बोईसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से 10 से ज्यादा मजदूरों की हालत बिगड़ गई थी। मजदूरों की हालत बिगड़ती देख फैक्ट्री मैनेजर ने मामले को दबाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Yavatmal News: जुए की बाजी बनी मौत की वजह, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के दौरान सभी मजदूरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। लेकिन जब मजदूरों की आंखों और नाक में तेज जलन हुई तो वे चीखने-चिल्लाने लगे। मजदूरों की हालत बिगड़ती देख उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ था।
