महाराष्ट्र : बोईसर MIDC में केमिकल की 2 फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, कोई हताहत नहीं, देखें Video

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एम.आई.डी.सी स्थित रसायन के एक कारखाने में रविवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र: बोईसर एमआईडीसी में रसायन की दो इकाइयों में लगी भीषण आग
बोईसर MIDC की 2 फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Published on
Updated on

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एम.आई.डी.सी स्थित रसायन के एक कारखाने में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘यूके एरोमेटिक एंड केमिकल कंपनी' में भीषण आग लगी और इसने सलवाड़ शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित एक और रासायनिक इकाई को भी अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले पर उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि यूके एरोमेटिक और रसायन के कारखानों में आग लगने के तुरंत बाद वहां से श्रमिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, आग लगने से कारखाना पूरी तरह तबाह हो गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें औद्योगिक इकाई में भीषण आग और इसमें से काले धुएं का गाढ़ा गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है।

जानकारी दें कि, पालघर अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 6:20 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेज कर अभियान शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com