Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दाम नियंत्रित करने के लिए अब मिस्र और तुर्की से आयात किया जा रहा प्याज

24 सितंबर को अफगानिस्तान से पंजाब के अमृतसर और जालंधर में 11 माल ट्रक में 300 टन से अधिक प्याज आयात किया गया था। इसी क्रम में अब फिर से मिस्र और तुर्की देशों से 120 टन प्याज आयात किया गया है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Oct 26, 2024 | 05:45 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक : प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने विदेशों से प्याज आयात करने की अनुमति दी है, जिसके बाद अब अफगानिस्तान के अलावा मिस्र और तुर्की से भी लगभग 120 टन प्याज आयात किया गया है। विदेशों से आयातित यह प्याज मुंबई, पुणे सहित राज्य के कई शहरों में पहुंचा है। इससे अब यहां उपभोक्ताओं को कम दाम में प्याज मिल सकेगा।

केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण निधि के तहत 5 लाख टन प्याज खरीदा था। इस प्याज को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे देश के मेगा मेट्रो शहरों में 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। लेकिन प्याज की कीमतें नियंत्रित नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने अब विदेशों से प्याज आयात की अनुमति दी है।

अफगानिस्तान से मंगाया जा चुका है प्याज

इसके तहत 24 सितंबर को अफगानिस्तान से पंजाब के अमृतसर और जालंधर में 11 माल ट्रक में 300 टन से अधिक प्याज आयात किया गया था। इसी क्रम में अब फिर से मिस्र और तुर्की देशों से 120 टन प्याज आयात किया गया है। लासलगांव के एक प्याज व्यापारी प्रवीण कदम इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को निर्यात को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। उनके अनुसार आयात पर निर्भर रहने से किसानों को नुकसान होता है। केंद्र सरकार को निर्यात को बढ़ावा देने की नीति अपनानी होगी, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

शिंदे के गढ़ में बीजेपी को नहीं भा रहा शिवसेना का साथ, विधायक ने कहा- विरोध रहेगा कायम

इग्नाईट-2026: मुंबई के निर्यात उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, मुंबई शहर को निर्यात हब बनाने की पहल

Solapur News: आम जनता की एक भी योजना बंद नहीं होगी, बार्शी में उपमुख्यमंत्री शिंदे की बड़ी घोषणा

बिना ‘प्लान’ के ₹25,000 करोड़ का दांव, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महाघोटाले की आहट! आरटीआई में हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- प्याज की कीमतें कम करने पर किसान हुए आक्रामक, सांगली-कोल्हापुर हाईवे किया जाम, सड़क पर फेंके प्याज

80 से 100 रुपए किलोग्राम बिक रहा प्याज

बता दें कि इन दिनों देश में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे आम आदमी की थाली से प्याज इन दिनों गायब ही हो गया है। देश के कई बड़े शहरों में इन दिनों प्याज 80 से 100 रुपए किलो की भाव से बिक रहा है। महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादन में देश में अग्रणी राज्यों में से हैं लेकिन मौसम की मार के कारण यहां प्याज की खेती करने वाले किसानों को इस बार भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास करने की कोशिश कर रही है।

 

Onions are being imported from egypt and turkey to control prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 05:45 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik Onion Farmer
  • Nasik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.