मुंबई में आतंकी हमले की अफवाह फैलाने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी
जबलपुर: मध्य प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई में आतंकी हमले की अफवाह फैलाने के आरोप में यहां गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने कथित रूप से मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को बृहस्पतिवार को फोन कर वहां आतंकी हमला होने की सूचना दी थी, जो अफवाह फैलाने के इरादे से किया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी है।
जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जितेश ठाकुर (35) को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा साझा किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर शनिवार को यहां गिरफ्तार किया गया और जेल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस आरोपी ने छह जनवरी को मुंबई पुलिस को फोन किया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी बेरोजगार है और उसे शराब पीने की लत है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जबलपुर में संजीवनी नगर पुलिस थाने में आपराधिक धमकी देने और लोकसेवक को गलत जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; ब्रह्मपुरी में पारा 47.1°C पार, लू से मौतें, कोंकण-पुणे में बारिश से तबाही
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस व्यक्ति ने दावा किया था कि वह थल सेना से है और मुंबई में ‘न्यूक्लियर बम’ के साथ हमला होगा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन, कुर्ला रेलवे स्टेशन, अभिनेता शाहरुख खान के बंगले के पास और नवी मुंबई के खारघर में एक गुरुद्वारे के पास जैसी जगहों पर बमबारी होगी।
उन्होंने कहा था कि इस फोन के बाद मुंबई पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया। खांडेल ने बताया कि इस व्यक्ति ने मध्य प्रदेश में पहले भी अफवाह फैलाने के लिए फोन किये थे और कई बार पुलिस के ‘डायल 100′ में तैनात कर्मियों से झगड़ा भी किया था।
