- Hindi News »
- Maharashtra »
- Noc Irregularities High Rise Buildings Nagpur Fire Safety Concerns
अग्निशमन विभाग की बंद आंखें, बिना निरीक्षण पास हो रहीं फाइलें; नागपुर में अवैध निर्माण बना जानलेवा
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Fire Safety: नागपुर में फायर एनओसी मिलने के बावजूद कई बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। तंग इलाकों में बढ़ते निर्माण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

अग्नि सुरक्षा, फायर एनओसी, बहुमंजिला इमारत, नागपुर, अवैध निर्माण,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur High Rise Buildings: नागपुर ऑरेंज सिटी में इस समय एक बेहद खतरनाक और जानलेवा खेल चल रहा है। शहर के रिहायशी और तंग व्यावसायिक इलाकों में धड़ल्ले से बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो रही हैं जिन्हें अग्निशमन विभाग की ओर से धड़ाधड़ फायर एनओसी बांटी जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन इमारतों में आग से निपटने के लिए रत्ती भर भी इंतजाम नहीं हैं।
फायर विभाग के ‘दलाल’ सक्रिय हैं जो मोटी रकम के बदले बिना किसी जमीनी निरीक्षण के टेबल पर ही एनओसी की फाइलें पास करवा रहे हैं। इस लापरवाही के कारण पूरा शहर इस समय ‘बारूद के ढेर’ पर बैठा हुआ है। बार-बार हो रही घटनाएं भी इस ओर इशारा कर रही हैं कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी केबिन में बैठकर काम कर रहे हैं और मनपा जोन कार्यालयों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
तंग गलियां और बड़ी इमारतें
शहर के सबसे व्यस्त और घने व्यापारिक केंद्र जैसे इतवारी, महल, सीताबर्डी और सदर में यह समस्या सबसे विकराल रूप ले चुकी है। इन इलाकों की गलियां इतनी संकरी हैं कि सामान्य दिनों में भी वहां से पैदल निकलना दूभर होता है। इन छोटी छोटी जगहों पर नियमों को ताक पर रखकर विशालकाय व्यावसायिक परिसर और ऊंची इमारतें खड़ी कर दी गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मई में 2 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूले 13.94 करोड़ रुपये
Nashik Crime: सातपुर में नहाती महिला का वीडियो बनाने की कोशिश, सतर्कता से पड़ोसी रंगे हाथों गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बगावत का विस्फोट! महायुति और MVA के सामने बागी बने मुसीबत, देखें पूरी लिस्ट
JEE Advanced में नागपुर का डंका: माधव नोतानी को मिली ऑल इंडिया 25वीं रैंक, कोविद भी देश के टॉप-100 में शामिल
सबसे डरावना पहलू यह है कि यदि इन इमारतों में कभी भीषण आगजनी होती है तो अग्निशमन दल के बड़े टेंडर मौके पर पहुंच ही नहीं पाएंगे। एक आम नागरिक भी इन इमारतों को देखकर आसानी से समझ सकता है कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध और असुरक्षित है लेकिन विभाग की आंखें बंद हैं।
बड़ी साठगांठ का संदेह
फायर एनओसी लेना आम आदमियों के लिए सुलभ नहीं है लेकिन जिस प्रकार से खैरात बांटी जा रही है उससे संदेश होने लगा है। इतना ही नहीं नोटिस जारी करते वक्त ‘किंतु परंतु’ जैसे शब्दों का खेल खेला जाता है, ताकि उन पर किसी प्रकार की आंच न आए।
‘किंतु परंतु’ शब्द के चक्रव्यूह में शहर का सत्यानाश कर दिया गया है। मनपा के आला अधिकारियों को भी यह दिखाई नहीं दे रहा है। आज समय की जरूरत है कि एनओसी जारी करते वक्त मनपा के जोनल कार्यालय से सलाह ली जाए। इससे वस्तुस्थिति का पता चल पाएगा और लोगों के जान से खिलवाड़ कम होगा।
मनपा जोन कार्यालयों को अंधेरे में रखकर मनमानी
अग्निशमन विभाग की इस मनमानी और तानाशाही का खामियाजा नागपुर महानगरपालिका (मनपा के जोन कार्यालयों) को भुगतना पड़ रहा है। नियमानुसार किसी भी इमारत को एनओसी देने से पहले स्थानीय जोन कार्यालय की सलाह और भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली जानी चाहिए। हकीकत यह है कि फायर विभाग द्वारा एनओसी बांटते समय स्थानीय जोन कार्यालयों को पूरी तरह अंधेरे में रखता है। उन्हें न तो कोई
यह भी पढ़ें:- JEE Advanced में नागपुर का डंका: माधव नोतानी को मिली ऑल इंडिया 25वीं रैंक, कोविद भी देश के टॉप-100 में शामिल
जानकारी दी जाती है और न ही कोई सलाह ली जाती है लेकिन जब ये अवैध इमारतें बनकर खड़ी हो जाती है।
उन पर कार्रवाई का दबाव बनता है तो जोन कार्यालय के अधिकारियों को आगे कर दिया जाता है जिससे प्रशासनिक स्तर पर भारी परेशानी और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।
10 वर्षों का एनओसी डेटा सार्वजनिक करे प्रशासन
शहर के नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कागजों पर सब कुछ ऑलराइट दिखाकर जो एनओसी बांटी गई है, उनकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मैं मांग करता हूं कि पिछले 10 वर्षों में विभाग द्वारा जारी की गई सभी फायर एनओसी का डेटा तुरंत सार्वजनिक किया जाए, इसकी एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि तंग गलियों में बनी इमारतों को आखिर किस आधार पर एनओसी दी गई। साथ ही एनओसी जारी करने से पहले मनपा के जोन अधिकारियों से सलाह लेना अनिवार्य किया जाना चाहिए। इससे मनमानी रोकने में मदद मिलेगी।
– अभिजीत झा (नगरसेवक)
Noc irregularities high rise buildings nagpur fire safety concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अग्निशमन विभाग की बंद आंखें, बिना निरीक्षण पास हो रहीं फाइलें; नागपुर में अवैध निर्माण बना जानलेवा
Jun 02, 2026 | 11:31 AMFrench Open 2026: आर्याना सबालेंका ने चौथी बार बनाई अंतिम-16 में जगह, रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को दी शिकस्त
Jun 02, 2026 | 11:29 AMजून से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, UPI में नया नियम, कार खरीदना पड़ेगा महंगा, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Jun 02, 2026 | 11:29 AMट्विशा शर्मा केस: आज समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी CBI, दोनों ने आरोपों को नकारा
Jun 02, 2026 | 11:27 AMRussia Aviation Fuel Ban: रूस ने 6 महीने के लिए एविएशन फ्यूल निर्यात पर लगाई रोक, यूक्रेन हमले बने वजह
Jun 02, 2026 | 11:20 AMमध्य रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मई में 2 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूले 13.94 करोड़ रुपये
Jun 02, 2026 | 11:19 AMNashik Crime: सातपुर में नहाती महिला का वीडियो बनाने की कोशिश, सतर्कता से पड़ोसी रंगे हाथों गिरफ्तार
Jun 02, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM












