- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Notices 151 Corporators Illegal Construction Nagpur Municipal Corporation
Nagpur Municipal Corporation: अवैध निर्माण पर 151 नगरसेवकों को नोटिस, महापौर से लेकर विपक्ष तक सब घेरे में
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा ने अनधिकृत निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 151 नगरसेवकों को नोटिस जारी किए। इसमें महापौर से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक शामिल हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर मनपा कार्रवाई,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Corporation Action: नागपुर महानगर पालिका प्रशासन ने पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। शहर की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब मनपा प्रशासन ने अनधिकृत निर्माण के मामले में 151 नगरसेवकों को नोटिस थमा दिए, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्रवाई की जद में शहर की प्रथम नागरिक यानी महापौर, उपमहापौर, सत्तापक्ष के नेता, नेता प्रतिपक्ष, गुट नेता और सभी समितियों के सभापति भी शामिल हैं। मनपा प्रशासन ने सभी को उनके आवास के मंजूर नक्शों की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा गया है।
शिकायत के बाद प्रशासन सख्त
यह बड़ी कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता और वकील एडवोकेट सुहास बिडकर की शिकायत के आधार पर की गई है। एड. बिडकर ने 6 जनवरी 2026 को मनपा आयुक्त को एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें राज्य चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देते हुए जनप्रतिनिधियों के अनधिकृत निर्माणों पर ‘सू-मोटो’ कार्रवाई की मांग की गई थी। इस नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की जाएगी।
चुनाव आयोग के नियम का हुआ इस्तेमाल
इस पूरे मामले की जड़ में राज्य चुनाव आयोग का 17 दिसंबर 2025 का एक महत्वपूर्ण संशोधित आदेश है। इस नियम के तहत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को शपथ पत्र देना होता है कि उन्होंने, उनके पति/पत्नी या उन पर आश्रित किसी भी व्यक्ति ने कोई अनधिकृत निर्माण नहीं किया है। यदि चुनाव जीतने के बाद यह साबित होता है कि नगरसेवक ने अनधिकृत निर्माण किया है, तो उसे पद के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट
7 दिन के भीतर मांगे गए मंजूर नक्शे
नागपुर मनपा के सभी जोन के सहायक आयुक्तों के माध्यम से ये नोटिस जारी किए गए हैं। नेहरूनगर जोन क्रमांक 5 द्वारा महापौर नीता राजेंद्र ठाकरे और नेता प्रतिपक्ष संजय मधुकर महाकालकर को नोटिस जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-Maharashtra Yadav Community की मांग तेज: NT कास्ट वैलिडिटी न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंत्री से लगाई गुहार
इसी तरह लकड़गंज जोन क्रमांक 8 से सत्तापक्ष नेता बाल्या गोविंदराव बोरकर को भी नोटिस भेजा गया है। प्रशासन ने सभी नगरसेवकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे 7 दिनों के भीतर अपने, अपने पति/पत्नी या आश्रितों के नाम पर मौजूद इमारतों और संपत्तियों के मंजूर किए गए नक्शे कार्यालय में जमा करें, ताकि अनधिकृत निर्माण की वास्तविकता की जांच की जा सके।
कानून के सामने सभी समान
इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए शिकायतकर्ता एड. बिडकर ने कहा कि मनपा आयुक्त ने साबित कर दिया है कि ‘कानून के सामने सभी समान हैं। उन्होंने कहा, आयुक्त ने कानून का कड़ाई से पालन किया है और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव को स्वीकार नहीं किया है, जो अत्यंत स्वागत योग्य है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे पारदर्शिता का पालन करते हुए प्रशासन और जनता के सामने अपने मंजूर नक्शे पेश करें और साबित करें कि उनके शपथ पत्र और वास्तविक निर्माण में कोई अंतर नहीं है।
Notices 151 corporators illegal construction nagpur municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
May 09, 2026 | 06:23 PMसांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
May 09, 2026 | 06:21 PMऑफिस में गलत व्यवहार पर महिलाएं कहां करें शिकायत, जानिए क्या है She-Box पोर्टल
May 09, 2026 | 06:19 PMIPL 2026 में नीतीश रेड्डी का विस्फोटक अवतार, हार्दिक, दुबे और अक्षर पटेल पर भारी पड़ रहा युवा ऑलराउंडर
May 09, 2026 | 06:18 PMजामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन तिथि, परीक्षा और पूरी प्रक्रिया
May 09, 2026 | 06:08 PMअल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
May 09, 2026 | 06:01 PMसीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
May 09, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM













