Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Neelam Gorhe: विधान परिषद में MVA को लगा बड़ा झटका, नीलम गोर्हे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ निरस्त

महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्षी गठबंधन MVA को बड़ा झटका लगा। विपक्ष द्वारा उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 19, 2025 | 11:01 AM

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लगा। विपक्ष द्वारा विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर राम शिंदे ने निरस्त कर दिया है। इससे गोर्हे को बड़ी राहत मिली है।

अपने विवादित बयानों के कारण पिछले कुछ समय में कई बार चर्चा में आई उपसभापति नीलम गोर्हे ने बीते सप्ताह दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर मर्सीडीज के बदले अपनी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में पद बांटने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) सहित महा विकास अघाडी (MVA) में शामिल सभी दल भड़क गए थे।

विपक्ष ने सदन में अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उपसभापति गोर्हे के खिलाफ संयुक्त रूप से विधान सचिव के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

दानवे ने लिखा था पत्र

विपक्ष का कहना था कि अपने विवादास्पद बयानों के कारण गोर्हे ने सदन का विश्वास खो दिया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इस संबंध में विधान परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में कहा था कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 183 (सी) और एमवीपी नियम 11 के अनुसार, हम निम्नलिखित प्रस्ताव का नोटिस दे रहे हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे को उपसभापति के पद से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सदन का विश्वास खो दिया है। हालांकि, स्पीकर राम शिंदे ने मंगलवार को नीलम गोर्हे के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा मचाया।

एक समय उद्धव ठाकरे की विश्वासपात्र थीं गोर्हे

बता दें कि एमएलसी के तौर पर अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहीं नीलम गोर्हे को एक समय उद्धव ठाकरे का विश्वासपात्र माना जाता था। शिवसेना में 2022 में विभाजन के बाद उन्होंने शुरुआत में ठाकरे का साथ दिया लेकिन बाद में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गई। तब से शिवसेना (यूबीटी) नेताओं और गोर्हे के बीच संबंधों में कटुता आ गई है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जून 2022 में शिवसेना में उठे विद्रोह के बाद शिवसेना के विभाजन के कुछ समय बाद नीलम गोर्हे एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गई थी। इस बीच, दानवे ने यह भी पूछा कि क्या साहित्यिक सम्मेलनों का इस्तेमाल राजनीतिक आरोप लगाने के लिए इस तरह से करना उचित है।

No confidence motion against legislative council deputy chairman neelam gorhe was rejected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2025 | 08:53 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Neelam Gorhe
  • Shiv Sena
  • Shiv Sena UBT

सम्बंधित ख़बरें

1

मीट बिक्री पाबंदी और कबूतरखाना विवाद पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्वास्थय और आस्था दोनों जरूरी

2

अहिल्यानगर- मराठवाड़ा जल विवाद, क्या अदालत से बाहर निकलकर होगा समाधान?

3

कोल्हापुर में गजब कारनामा! महिला उपसरपंच ने अपने ही खिलाफ दे दिया वोट, छिन गई कुर्सी

4

लाडली बहनों की राखी फिकी, तहसील के 34 हजार लाभार्थियों को 2 महीने से नहीं मिले 1500 रुपये

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.