E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Nitin Gadkari E20 Petrol Controversy: ई20 पेट्रोल नीति पर फैलाए जा रहे AI डीपफेक और भ्रामक वीडियो के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से मुकदमा दायर करने की इजाजत मिल गई है।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bombay High Court On Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ई20 पेट्रोल नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फर्जी अभियानों और AI निर्मित डीपफेक वीडियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए सोशल मीडिया दिग्गजों जैसे मेटा (Meta), गूगल/यूट्यूब, एक्स और अज्ञात यूजर्स के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
नितिन गडकरी ने क्यों किया मुकदमा?
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एआई की मदद से बनाए गए डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट वायरल हो रहे थे। इनमें गलत तरीके से दिखाया जा रहा था कि नितिन गडकरी और उनके परिवार को सरकार की ई20 इथेनॉल पेट्रोल नीति से आर्थिक फायदा हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाॅम्बे हाईकोर्ट में दलील दी कि इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम उनके मंत्रालय से नहीं जुड़ा है। यह काम पूरी तरह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय देखता है। उनके नाम और परिवार को इस नीति से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
नितिन गडकरी ने बाॅम्बे हाईकोर्ट कोर्ट से दो चीजें मांगी हैं। पहली, आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाने का आदेश। दूसरा, उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 11 करोड़ रुपए का का हर्जाना मांंगा है।
‘ईथेनॉल नीति से मेरा और परिवार का कोई लेना-देना नहीं’
बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान नितिन गडकरी के वकीलों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आम लोगों की राय या चर्चा को दबाने के लिए नहीं है। इसका मकसद सोशल मीडिया कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर फैल रही फर्जी और अपमानजनक सामग्री के लिए जवाबदेह ठहराना है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका सुनने के बाद मुकदमा दायर करने की इजाजत दे दी है।
यह भी पढ़ें:- सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
क्या है ई20 इथेनॉल पेट्रोल विवाद?
बता दें कि ई20 का मतलब है 20 फीसदी इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल। केंद्र की माेदी सरकार का कहना है कि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा और कच्चे तेल के आयात पर खर्च भी घटेगा। हालांकि इस नीति को लेकर बहस भी हो रही है। कुछ लोग गाड़ियों की अनुकूलता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ई20 इस्तेमाल करने पर गाड़ी की माइलेज में 2 से 6 फीसदी तक गिरावट आ सकती है।
(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)
